लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: इस बीएसपी समर्थक ने बीजेपी को गलती से दिया वोट, फिर काट ली अपनी उंगली

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2019 08:57 IST

पवन एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार योगेश शर्मा को अपना वोट देना चाहते थे लेकिन गलती से बीजेपी के भोला सिंह को वोट दे बैठे।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए जारी वोटिंग के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक समर्थक ने इसलिए अपनी उंगली काट दी क्योंकि मतदान के दौरान उसने गलती से बीजेपी का बटन दबा दिया था। यह मामला गुरुवार को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान का है। अपनी उंगली काटने वाले इस शख्स का नाम पवन कुमार है।

पवन 25 साल के दलित युवक हैं और वह बीएसपी को वोट देना चाहते थे। हालांकि, उनसे गलती से बीजेपी का बटन दब गया। इसके बाद पवन बेहद निराश हुए और अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके। पवन कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शांतिपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अब्दुल्लापुर हुलासपुर गांव के रहने वाले हैं। 

पवन इस क्षेत्र से एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवार योगेश शर्मा को अपना वोट देना चाहते थे लेकिन गलती से बीजेपी के भोला सिंह को वोट दे बैठे। पवन कुमार और उनके भाई के अनुसार दोनों गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अपना मत देने गांव में ही एक पोलिंग बूथ पर गये थे। 

घटना के बाद कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और फिर थोड़ी देर बाद उन्हें डिस्चार्च भी कर दिया गया। पवन ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल