लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने कहा, देश को मोदी जैसे सशक्त पीएम की जरूरत है, 5 साल में सबका विकास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 16:45 IST

सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए यहां आईं हेमा ने कहा ‘‘कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति खराब होती चली गई। कहीं कोई विकास नहीं हो रहा था। अर्थव्यवस्था ठप्प थी। भ्रष्टाचार चरम पर था और आतंकवादी घटनाएं बढ़ने लगी थीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपांच साल पहले देश में आतंकवादी घटनाएं होती थीं, तब कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर रही थी।कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान ही मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं बालीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत है, क्योंकि उनके नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।

सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए यहां आईं हेमा ने कहा ‘‘कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति खराब होती चली गई। कहीं कोई विकास नहीं हो रहा था। अर्थव्यवस्था ठप्प थी। भ्रष्टाचार चरम पर था और आतंकवादी घटनाएं बढ़ने लगी थीं।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में बहुमत मिलने पर राजग सरकार सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। ‘‘तब से लेकर अब तक देश ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर है। ’’ हेलीकॉप्टर से एकलव्य स्टेडियम में उतरीं हेमामालिनी वाहनों के काफिले के साथ टाउन हाल तक आईं जहां उनकी सभा थी।

हेमामालिनी ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल में समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। आज उनकी वजह से ही भारत देश विश्व में एक ताकत बन कर उभरा है। देश को मोदी जैसे सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत है।’’

उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होने का आरोप लगते हुए कहा ‘‘पांच साल पहले देश में आतंकवादी घटनाएं होती थीं, तब कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर रही थी। और ना ही पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही थी।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान ही मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। अब पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी और हमारे जवानों ने भी पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब दिया।’’

हेमा ने कहा ‘‘आप लोग पिछले 23 साल से मुझे अभिनेत्री के तौर पर देखते रहे हैं। समय बीतता गया और अब वह (अभिनेत्री) भाजपा की एक नेता बन कर आप लोगों के बीच हैं। वह भाजपा से 20 साल से जुड़ी है और मुझे गर्व है कि यह पार्टी किसी एक नेता या परिवार की नहीं है बल्कि यह पार्टी आम लोगों की है।’’

सभा के पहले हेमामालिनी को एक रोडशो भी करना था लेकिन भीड़ नहीं जुटने के कारण उन्हें सीधा टाउन हाल लेकर आया गया। आयोजकों की खासी मशक्कत के बाद भी 500 से भी कम लोग हेमामालिनी को सुनने पहुंचे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019सोनीपतहेमा मालिनीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज