लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुभासपा ने जारी किया 39 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

By भाषा | Updated: April 16, 2019 14:23 IST

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ''भाजपा से लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बातचीत के कई दौर हुए लेकिन कोई नतीजा निकला । अंत में भाजपा नेताओं ने प्रस्ताव रखा कि घोसी लोकसभा सीट से मुझे उनके चुनाव चिन्ह कमल पर लोकसभा चुनाव लड़ना होगा जिसे मैंने सिरे से खारिज कर दिया ।

Open in App

उप्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने राज्य में 39 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी । इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ सीट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट गोरखपुर भी शामिल है ।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ''भाजपा से लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बातचीत के कई दौर हुए लेकिन कोई नतीजा निकला । अंत में भाजपा नेताओं ने प्रस्ताव रखा कि घोसी लोकसभा सीट से मुझे उनके चुनाव चिन्ह कमल पर लोकसभा चुनाव लड़ना होगा जिसे मैंने सिरे से खारिज कर दिया । चाहे समाजवादी पार्टी हो, या बहुजन समाज पार्टी या कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी हो... किसी ने भी हमारे समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया ।

मैं अपने पिछड़े, दबे, शोषित समाज के सम्मान के लिये अपनी पार्टी के 39 उम्मीदवारों की आज घोषणा कर रहा हूं ।'' उन्होंने दावा किया ‘‘उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में आठ लोकसभा सीटों पर हमारे समाज के लोगों ने 'नोटा' का बटन दबाया । अब हमने पांचवे, छटवें और सातवें चरण के होने वाले चुनाव के लिये उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं । इनमें वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर की सीटें भी शामिल हैं ।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो