लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्ट, झाँसी से उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा होंगे प्रत्याशी

By विकास कुमार | Updated: April 6, 2019 16:40 IST

गुरुग्राम से एक बार फिर राव इन्द्रजीत सिंह को मौका दिया गया है. वहीं राजस्थान के राजमसंद से दिया कुमारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

Open in App

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 5 दिन पहले अपने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें हरियाणा से 8, राजस्थान से 4 और उत्तर प्रदेश के 2 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. उमा भारती ने पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था. 

झाँसी सीट से इस बार अनुराग शर्मा को टिकट दिया गया है. पं. अनुराग शर्मा झांसी के चर्चित व्यवसाई और बैधनाथ ग्रुप के मालिक हैं. उनकी छवि हिंदूवादी नेता की रही है.

वहीं मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा सीट से सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के खिलाफ़ नत्थन शाह को टिकट दिया गया है. 

 

गुरुग्राम से एक बार फिर राव इन्द्रजीत सिंह को मौका दिया गया है. वहीं राजस्थान के राजमसंद से दिया कुमारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह के ख़िलाफ़ कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा गया है. 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने जसवंत सिंह को प्रत्याशी नहीं चुना था जिसके कारण मानवेन्द्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए.

लोकसभा के लिये सात चरणों में 11 अप्रैल से चुनाव होने जा रहे हैं और यह 19 मई तक चलेगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउमा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारत2029 लोकसभा चुनाव झांसी सीट से लड़ना चाहती हूं?, उमा भारती ने कहा- भाजपा नेतृत्व को सूचना दे दी, पार्टी अगर चाहेगी तो...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब