लाइव न्यूज़ :

आलू से सोना बनाने वाली फैक्ट्री के बारे में पूछे जाने पर हेमा मालिनी ने कहा- हमारी सरकार ने पहले ही लगा दी..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 20:21 IST

Lok Sabha Election 2019: शुक्रवार को जारी की गई बीजेपी के गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हेमा मालिनी का भी शामिल किया गया। हेमा मालिनी इन दिनों अक्सर खेतों में किसानों और मजदूरों के बीच देखी जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने खेत में चलाया ट्रैक्टर, दिया आलू से सोना बनाने वाली फैक्ट्री पर जवाबबीजेपी के टिकट पर मथुरा से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं हेमा मालिनी

लोकसभा चुनाव के लिए मथुरा से मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को गोवर्धन में एक खेत में ट्रैक्टर चलाकर जहां लोगों को चौंकाया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक कथित बयान पर भी जवाब दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें राहुल गांधी कहते सुनाई देते हैं कि ऐसी फैक्ट्री लगाऊंगा कि एक तरफ से आलू डालोगे और दूसरी तरफ से सोना निकलेगा। हेमा मालिनी से जब इस बयान के बारे में प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा,  ''उससे पहले तो हमारी सरकार बहुत सारी जगह में फैक्ट्री लगा चुकी है.. बहुत सारी.. आलू का चिप्स वगैरह बन रहा है।''

बता दें कि शुक्रवार को जारी की गई बीजेपी के गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हेमा मालिनी का नाम भी शामिल किया गया। हेमा मालिनी इन दिनों अक्सर खेतों में किसानों और मजदूरों के बीच देखी जा रही हैं। हाल में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें आई थीं जिनमें वह हेलिकॉप्टर से उतरकर खेत में गेहूं काटते हुए दिखाई दे रही थीं। 

बता दें कि मथुरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। हेमा मालिनी भले ही यहां से वर्तमान सांसद हैं लेकिन इस सीट पर लड़ाई कांटे की मानी जा रही है। अब तक के लोकसभा चुनाव इतिहास में मथुरा से पांच बार कांग्रेस और पांच बार बीजेपी जीती है। बीजेपी की हेमा मालिनी के अलावा यहां से विरोधी दलों के 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहेमा मालिनीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज