लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस उम्मीदवार फिर जीत की कोशिश में, भाजपा के लिए कब्ज़ा बरकरार रखना है चुनौती

By भाषा | Updated: April 28, 2019 20:27 IST

गोविंद नगर से विधायक पचौरी ने कहा कि 2004 के चुनाव में वह जरूर मामूली अंतर से जायसवाल से हार गये थे लेकिन 2014 के चुनाव और ‘मोदी फैक्टर’ के कारण इस बार परिणाम विपरीत आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बार सांसद रहे जायसवाल और पचौरी दोनों ने पिछले कुछ दिन में कानपुर में जमकर प्रचार किया है।भाजपा ने सत्यदेव पचौरी को प्रत्याशी चुना है.

कानपुर लोकसभा में सोमवार को होने वाले मतदान में 16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल इस सीट पर फिर से जीत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं।

वह 2014 के चुनाव में भाजपा के मुरली मनोहर जोशी से हार गये थे। इस बार भाजपा ने सत्यदेव पचौरी को प्रत्याशी चुना है और वह भी इस बार ‘बड़ी मोदी लहर’ होने का दावा करते हुए विजय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ यहां थोड़ा असंतोष दिखाई दिया लेकिन पचौरी ने दावा किया कि इस बार बड़ा मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा है, स्थानीय मुद्दे नहीं।

जोशी ने 2014 में जायसवाल को 2,22,946 वोटों से हराया था। लोग उनसे लंबे समय से अटके सीओडी फ्लाईओवर परियोजना और प्रसिद्ध लाल इमली मिल के पुनरुद्धार का काम पूरा होने समेत अनेक परियोजनाओं की उम्मीद कर रहे थे। मॉल रोड इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी नीरज रस्तोगी ने कहा, ‘‘लोग जोशीजी से नाखुश हैं। हम वरिष्ठ नेता के तौर पर उनका सम्मान करते हैं, लेकिन सांसद के नाते उन्होंने पांच साल तक हमसे कोई बात नहीं की।

वह चुनाव नहीं लड़ रहे, इस बात से हम नाखुश नहीं हैं।’’ मिठाई विक्रेता विवेक शुक्ला तथा ऑटोरिक्शा चालक अब्दुल गनी ने भी दावा किया कि जोशी के सांसद रहते कानपुर में ज्यादा कुछ नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री पचौरी ने दावा किया कि जोशी के कार्यकाल में बहुत काम हुआ है और अगर इस बार वह सांसद चुने जाते हैं तो एक साल के अंदर सीओडी फ्लाईओवर का काम पूरा कराएंगे।

पचौरी ने दावा किया कि जनादेश भाजपा के पक्ष में होगा और सपा के रामकुमार गिनती में भी नहीं हैं। एक समय ‘पूरब का मैनचेस्टर’ कहे जाने वाले शहर के अधिकतर निवासी मानते हैं कि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। गोविंद नगर से विधायक पचौरी ने कहा कि 2004 के चुनाव में वह जरूर मामूली अंतर से जायसवाल से हार गये थे लेकिन 2014 के चुनाव और ‘मोदी फैक्टर’ के कारण इस बार परिणाम विपरीत आएंगे।

तीन बार सांसद रहे जायसवाल और पचौरी दोनों ने पिछले कुछ दिन में कानपुर में जमकर प्रचार किया है। उधर शहर के कई मतदाता ऐसे भी हैं जो किसी भी उम्मीदवार का चयन नहीं कर पा रहे। विधानसभा में वोट डाल चुके और लोकसभा के लिए पहली बार वोट डालने वाले ऐसे ही मतदाता रवि कुमार ने कहा, ‘‘मैं इस समय संशय में हूं किसका समर्थन करूं।

मुझे पता है कि नोटा का बटन दबाकर सभी उम्मीदवारों को नकारा जा सकता है।’’ शहर के कई नागरिकों को ‘नोटा’ के बारे में जानकारी नहीं है। फल विक्रेता राम शंकर को पता है कि वोट किसे देना है लेकिन उसे नोटा की कोई जानकारी नहीं है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकानपुरमुरली मनोहर जोशीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो