लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः दिल्ली में 07 सीट, 12 मई को मतदान, 164 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा, कांग्रेस और आप में दंगल

By भाषा | Updated: May 11, 2019 16:36 IST

23 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 तृतीय लिंगी (थर्ड जेंडर) शामिल हैं। दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को मतदान होना है। यहां की सात सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है। पार्टी 2014 के आम चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी।

राष्ट्रीय राजधानी में छठे चरण के तहत रविवार को मतदान होना है। यहां की सात सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है। पार्टी 2014 के आम चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी।

चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी सितारों ने जमीन पर उतरकर कांग्रेस, भाजपा और ‘आप’ के लिए वोट मांगे। हेमा मालिनी और सन्नी देओल ने जहां भाजपा के लिए प्रचार किया तो राज बब्बर तथा नगमा ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे। प्रकाश राज, स्वारा भास्कार तथा गुल पनाग ने ‘आप’ के लिए प्रचार किया। प्रचार के दौरान, मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल को मोती नगर में एक शख्स ने थप्पड़ जड़ा तो ‘आप’ की पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार आतिशी ‘अपमानजनक पर्चे’ को लेकर संवाददाता सम्मेलन में रो पड़ी।

वहीं टिकट नहीं मिलने से भाजपा के उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद रहे उदित राज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 प्रत्याशी अपनी किस्मत अज़मा रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस से उत्तर पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं तो भाजपा की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं। सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के13,819 मतदान केंद्रों पर मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

70 में से हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र है। इसमें से 17 मतदान केंद्र पर सिर्फ महिला स्टाफ होगा। 523 मतदान स्थलों की संवेदनशील के तौर पर पहचान की गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, होम गार्ड और अर्द्धसैनिक बलों के 60,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

23 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 तृतीय लिंगी (थर्ड जेंडर) शामिल हैं। दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी।

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर राजनीतिक पार्टियों और अन्य के खिलाफ करीब 270 प्राथमिकियां और शिकायतें दर्ज की गई हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीराहुल गांधीआतिशी मार्लेनागौतम गंभीरमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज