लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: जेल में रहते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं अतीक अहमदः शाईस्ता परवीन

By भाषा | Updated: April 28, 2019 21:05 IST

पूर्व सांसद की पत्नी शाईस्ता परवीन ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, कल (शनिवार) मैं नैनी केंद्रीय कारागार में अतीक अहमद से मिलने गई थी और उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली नेता और फूलपुर से सांसद रहे अतीक अहमद को यदि अदालत पेरोल पर रिहा नहीं करती है तो वह जेल में रहते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।पूर्व सांसद की पत्नी शाईस्ता परवीन ने रविवार को संवाददाताओं को बताया.

बाहुबली नेता और फूलपुर से सांसद रहे अतीक अहमद को यदि अदालत पेरोल पर रिहा नहीं करती है तो वह जेल में रहते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। अहमद की पेरोल की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।

पूर्व सांसद की पत्नी शाईस्ता परवीन ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, कल (शनिवार) मैं नैनी केंद्रीय कारागार में अतीक अहमद से मिलने गई थी और उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि सभी पार्टी के प्रत्याशियों को देखने के बाद ऐसे प्रतीत होता है कि सारी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाक ओवर दे दिया है।

यदि सपा, बसपा गठबंधन, कांग्रेस ईमानदारी से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती देना चाहते हैं तो क्यों न सारी पार्टियां अतीक अहमद का समर्थन करें। परवीन ने बताया कि उनके पति ने चुनाव के प्रचार के लिए तीन सप्ताह की सशर्त जमानत पर रिहाई की अर्जी न्यायालय में दी है जिस पर 29 अप्रैल को निर्णय होगा।

मैंने अपने पति अतीक अहमद से गुजारिश की है कि किन्ही कारणों से अगर जमानत मिलने में दिक्कत हो तो वह जेल में रहकर चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करें। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए