लाइव न्यूज़ :

चुनाव के लिए अप्रैल-मई उचित समय नहीं, चुनाव नवंबर या फरवरी में होना चाहिए: पासवान

By भाषा | Updated: May 19, 2019 18:07 IST

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से चुनाव फरवरी या नवंबर में कराए जाने को लेकर सहमति बनाने को कहा। इससे पहले सुबह बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इतनी गर्मी में चुनाव को इतना लंबा खींचे जाने पर भी सवाल उठाए और सुझाव दिया कि आम चुनाव फरवरी-मार्च या अक्टूबर-नवंबर में दो या तीन चरणों में संपन्न होने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपासवान ने कहा कि आज कल लोग मतदान के बारे में बहुत जागरूक हैं लेकिन अप्रैल-मई लोकसभा या विधानसभा चुनावों के लिए उचित समय नहींचुनाव पश्चात नयी सरकार का गठन होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को फरवरी या नवंबर में चुनाव कराने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

भाजपा के सहयोगी एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने चुनाव अप्रैल-मई में आयोजित किए जाने के खिलाफ रविवार को कहा कि इस अवधि में अत्यंत गर्मी पड़ने के कारण यह समय चुनाव के लिए सही नहीं है।

साथ ही उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से चुनाव फरवरी या नवंबर में कराए जाने को लेकर सहमति बनाने को कहा। इससे पहले सुबह बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इतनी गर्मी में चुनाव को इतना लंबा खींचे जाने पर भी सवाल उठाए और सुझाव दिया कि आम चुनाव फरवरी-मार्च या अक्टूबर-नवंबर में दो या तीन चरणों में संपन्न होने चाहिए।

 

अपने ट्वीट में पासवान ने कहा कि आज कल लोग मतदान के बारे में बहुत जागरूक हैं लेकिन अप्रैल-मई लोकसभा या विधानसभा चुनावों के लिए उचित समय नहीं है क्योंकि इस समय गर्मी बहुत पड़ती है और मतदान प्रतिशत घट जाता है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता ने कहा, “चुनाव पश्चात नयी सरकार का गठन होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को फरवरी या नवंबर में चुनाव कराने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। इससे प्रचार में भी सुविधा होगी। लोग आराम से मतदान करेंगे जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा।’’ वहीं कुमार ने अपनी टिप्पणी में मतदान के दिनों में रखे गए अंतर के खिलाफ बोला। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019रामविलास पासवाननीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई