लाइव न्यूज़ :

आप-कांग्रेस में फंसा सीट फॉर्मूले पर पेंच, बुधवार की बैठक से निकलेगा रास्ता, शरद पवार भी होंगे मौजूद

By भाषा | Updated: April 16, 2019 08:20 IST

प्रस्तावित बैठक में एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार भी मौजूद रहेंगे। गठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है।

Open in App

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आप और कांग्रेस के बीच औपचारिक बातचीत बुधवार को फिर से शुरू होगी। गठबंधन के फार्मूले को लेकर हालांकि दोनों दलों में अभी भी मतभेद कायम हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता अहमद पटेल और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में दोनों दलों के नेताओं की बैठक तय की गई है। 

प्रस्तावित बैठक में एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार भी मौजूद रहेंगे। गठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक में पार्टी की ओर से हरियाणा और दिल्ली की सीटों पर गठबंधन की संभावनाओं पर विचार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के लिए कांग्रेस के तैयार नहीं होने पर आप दिल्ली की सात में से दो सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने पर बात करेगी। 

कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पी. सी. चाको ने गत शुक्रवार को कहा था कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अगर बातचीत होती है तो इसके दायरे में सिर्फ दिल्ली की सात सीटें होंगी। 

कौन सा यू-टर्न? 

केजरीवाल राहुल गांधी के आरोप के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर कहा कि कौन सा यू-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी। आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं, मात्र दिखावा है. मुझे दु:ख है आप बयानबाजी कर रहे हैं। आज देश को मोदी-शाह के खतरे से बचाना जरूरी है। दुर्भाग्य है कि आप यूपी और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बांटकर मोदी जी की मदद कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेसशरद पवारअरविन्द केजरीवालराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो