लाइव न्यूज़ :

रेलवे टिकट पर पीएम मोदी की तस्वीर का मामला फिर आया सामने, दो कर्मचारी निलंबित

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2019 10:53 IST

इससे पहले भी हाल में रेलवे और हवाई टिकट को लेकर ऐसा ही विवाद सामने आया था। 10 मार्च, 2019 को लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

Open in App

चुनावी आचार संहिता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले टिकट जारी करने के आरोप में भारतीय रेलवे के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों कर्मचारी बाराबंकी रेलवे स्टेशन के हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एडीएम ने बताया, '13 अप्रैल को जब शिफ्ट बदली गई तो गलती से पुराने टिकट के रोल का इस्तेमाल किया गया। इस मामले के सामने आने के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मामले की जांच जारी है।' 

बता दें कि इससे पहले भी हाल में रेलवे और हवाई टिकट को लेकर ऐसा ही विवाद सामने आया था। इसमें भी पीएम मोदी की तस्वीर का मामला सामने आया था। इसके बाद रेलवे ने पुराने छपे हुए टिकट हटाने की बात कही थी। दरअसल, 10 मार्च, 2019 को लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल