लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी, शाह और 15 सीएम के साथ बीजेपी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा पर मंथन

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 10:32 IST

इस बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को दिल्ली में बैठक है। आम चुनाव और साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से कमर कस चुकी है। दिल्ली की एक बड़ी और अहम बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली है। इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सभी 15 सीएम मौजूद रहेंगे। पार्टी इस बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों पर विचार-विमर्श करेगी। 

ये बैठक दिल्ली के छह दीन दयाल मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में देश के 15 बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डेप्युटी सीएम शिरकत करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। बैठक 10 बजे से शुरू हुई है। पीएम मोदी और अमित शाह मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ 2019 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में 2019 चुनाव प्रचार अभियान को लेकर भी रूपरेखा भी तैयार किया जाएगा।

बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आने वाले समय में तीन राज्यों में होने वाले चुनाव और अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का यह सम्मेलन काफी अहम हो गया है। एक दिन की बैठक के दौरान चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। 

बीजेपी के एक नेता के मुताबिक इस बैठक में सामान्य रणनीति के अलावा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी ध्यान दिया जाएगा। पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद 2014 से मुख्यमंत्रियों की वार्षिक बैठक की यह परंपरा चल रही है। इस बैठक का उद्घाटन भाषण अमित शाग देंगे और पीएम मोदी  समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये तीनों राज्य बीजेपी शासित हैं। मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन का मुख्य एजेंडा सुशासन और गरीब समर्थित नीतियों का संचालन है। साल 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद नियमित तौर पर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला