लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के झांसी में हमलावर टिड्डियों पर रसायनों का छिड़काव, लाखों की संख्या में नष्ट, आसपास के जिलों में भी अलर्ट

By भाषा | Updated: May 28, 2020 13:12 IST

28 मई की देर शाम मध्य प्रदेश के भांडेर, दतिया, इंदरगढ़ होते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों का एक दल झांसी के गरौठा एवं मौठ के विभिन्न गांवों में आ गया था। जिसे नष्ट करने का काम जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सात केंद्रीय दल सहित विभिन्न टीमों ने देर रात से लेकर आज सुबह तक इन दलों पर कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है। टिड्डी दल को लेकर पंजाब और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है।

झांसी:उत्तर प्रदेश जिला झांसी जिले में बुधवार (27 मई) शाम पहुंचे टिड्डी दल में शामिल लाखों कीटों को रसायनों के गहन छिड़काव की मदद से नष्ट कर दिया गया। बचे हुए टिड्डियों के झुंड को भगाने की कोशिश जारी है। झांसी मंडल के कृषि उपनिदेशक कमल कटियार ने बृहस्पतिवार (28 मई) को बताया कि बुधवार रात गरौठा और मौठ इलाके में पहुंचे टिड्डी दल पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा रात भर किए गए कीटनाशक के छिड़काव एवं अन्य उपायों के जरिए लाखों की संख्या में टिड्डे मारे गए हैं। इसके साथ ही झांसी से सटे आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि बची हुई टिड्डियों का एक छोटा दल इस वक्त झांसी के निकट पारीछा की ओर घूम रहा है, जिसे भगाने के एवं मारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम मध्य प्रदेश के भांडेर, दतिया, इंदरगढ़ होते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों का एक दल झांसी के गरौठा एवं मौठ के विभिन्न गांवों में आ गया था। देर रात उसे भगाने का प्रयास किया गया।

कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सात केंद्रीय दल सहित विभिन्न टीमों ने देर रात से लेकर आज सुबह तक इन दलों पर कीटनाशकों का छिड़काव कर उन्हें बड़ी संख्या में मार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आज सूर्योदय के साथ ही यह दल उठकर झांसी शहर की ओर बढ़ चला था जो करीब नौ बजे से झांसी के निकट पारीछा बांध के आस-पास घूम रहा है। टिड्डी दल का रुख हवा के अनुसार तय होगा। फिलहाल झांसी जिला प्रशासन दल पर निगाह रख रहा है। 

टॅग्स :टिड्डियों का हमलाझाँसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया