लाइव न्यूज़ :

शराब की दुकानों पर लटकेंगे दो दिनों तक ताले, यूपी बॉर्डर के पास दिल्ली में रहेगी बंदी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 17:14 IST

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर द्वारा जारी यह आदेश उन सभी शराब की दुकान पर लागू होगा जो दिल्ली-यूपी सीमा से दिल्ली में 100 मीटर के भीतर स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा-गाजियाबाद में चुनाव के कारण 8 फरवरी के अलगे दो दिनों तक शराब की दुकाने बंद रहेंगीदिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने शराब की दुकानों के बंद रखने का जारी किया आदेश दिल्ली-यूपी सीमा से दिल्ली में 100 मीटर के भीतर लागू रहेगा यह प्रतिबंध

दिल्ली: यूपी के नोएडा और गाजियाबाद से सटे दिल्ली सीमा में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के कारण 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें मंगलवार शाम से अगले दो दिनों तक बंद रहेंगी।

चुनावी बंदिशों के कारण दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए यह सूचना दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 8 फरवरी को शाम 6 बजे से 10 फरवरी तक मतदान समाप्त होने तक यह बंदिश रहेगी। इसके अलावा यूपी चुनाव के मतगणना के दिन यानी 10 मार्च को भी यह नियम लागू रहेगा।

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर द्वारा जारी यह आदेश उन सभी शराब की दुकान पर लागू होगा जो दिल्ली-यूपी सीमा से दिल्ली में 100 मीटर के भीतर स्थित हैं। यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को गाजियाबाद और गौतम बौद्ध नगर (नोएडा) जिलों में मतदान होगा।

मालूम हो कि नोएडा जिले में कुल तीन विधानसभा की सीटें हैं, जिन्हें नोएडा, जेवर और दादरी के नाम से जाना जाता है। इन तीनों विधानसभाओं में कुल 16 लाख 69 हजार 592 मतदाता हैं, जो अपने-अपने इलाके के विधायकों को चुनते हैं। वहीं जिले की सबसे बड़ी विधानसभा नोएडा के नाम से जानी जाती है, जिसमें में लगभग 7 लाख मतदाता हैं। 

वहीं गाजियाबाद की कुल पांच विधानसभा की सीटों हैं। जिन्हें गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर के नाम से जाना जाता है और यहां करीब 28 लाख मतदाता हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022शराबदिल्लीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला