लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में सोमवार से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी, मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: July 18, 2020 00:44 IST

कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उठाए गए कदमों की सोनोवाल ने समीक्षा की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों के समक्ष आई चुनौतियों का भी आकलन किया और पाबंदियों में छूट देने के बाद अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उनकी सरकार ने सोमवार से गुवाहाटी में पाबंदियों में छूट देने का निर्णय किया है

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उनकी सरकार ने सोमवार से गुवाहाटी में पाबंदियों में छूट देने का निर्णय किया है जहां दो हफ्ते से लॉकडाउन जारी था। अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उन दिशानिर्देशों पर चर्चा की और उन्हें अंतिम रूप दिया जिन्हें छ्रट दिए जाने के बाद शहर में लागू किया जाना है। यह जानकारी यहां जारी एक सरकारी बयान में दी गई।

इसमें बताया गया कि कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उठाए गए कदमों की सोनोवाल ने समीक्षा की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों के समक्ष आई चुनौतियों का भी आकलन किया और पाबंदियों में छूट देने के बाद अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसमें बताया गया कि बीमारी पर काबू पाने के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव समीर सिन्हा ने जानकारी दी।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को नौगांव का दौरा कर जिले में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की जहां 200 से अधिक लोगों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक सवाल के जवाब में सरमा ने कहा कि अभी तक नौगांव जिले में लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इस बारे में उपायुक्त को निर्णय लेने का अधिकार है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?