लाइव न्यूज़ :

Lockdown: 12 मई से ट्रेनों का संचालन हो सकता है शुरू, रेलवे ने सेवा शुरू करने के बारे में दी ये अहम जानकारी

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 21:03 IST

लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से रेलवे सेवा प्रारंभ करने को लेकर योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 मई से सिर्फ कुछ ट्रेनों को काफी सावधानी के साथ चलाने का रेलवे योजना बना रही है।पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर आदि जगहों से नई दिल्ली को जोड़ने वाली कुछ ट्रेन चलाई जाएंगी।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच भारतीय रेलवे 12 मई 2020 से यात्री ट्रेन संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की योजना तैयार कर रही है। इस बारे में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए भारतीय रेलवे ने कहा है कि शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनों (30 वापसी यात्रा) के साथ चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली नई दिल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी और केवल IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। रेल मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। 

इस बारे में रेलवे ने कई खास नियम साझा किए हैं। रेल मंत्रालय की मानें तो यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ट्रेन कार्यक्रम सहित अन्य विवरण अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।

रेलवे के मुताबिक, स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे।

बता दें कि आज ही रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि रेलवे लॉकडाउन में फंसे सभी लोगों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने की प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी राज्यों से अपील की है कि वे ट्रेनें चलाने की इजाजत दें ताकि फंसे हुए मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि रेलवे कम समय के नोटिस पर हर रोज 300 श्रमिक एक्सप्रेस चलाने में सक्षम है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस तरह की रेलगाड़ियां चलाने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखने के बाद रेल मंत्री ने यह अपील की है।

पीयूष गोयल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों के मुताबिक रेलवे बेहद कम समय के नोटिस पर प्रतिदिन 300 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाने के लिए बीते छह दिनों से तैयार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी राज्यों से अपील करता हूं कि अपने फंसे श्रमिकों को निकालने और वापस लाने की अनुमति दें ताकि अगले तीन-चार दिनों में हम उन सभी को वापस घर पहुंचा सकें।’’

 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी