लाइव न्यूज़ :

कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन, गृह मंत्रालय का ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2020 16:19 IST

देश में 72,01,070 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 90.62 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। देश में लगातार पांच दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख से कम ही है।

Open in App
ठळक मुद्देकंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। पहली बार कोविड-19 के नए मामले 40 हजार से कम सामने आए हैं।

नई दिल्ली: कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। मंगलवार को गृह मंत्रालय ने ऐलान किया। देश में तीन महीने बाद पहली बार एक दिन में कोविड-19 के नए मामले 40 हजार से कम सामने आए हैं। वहीं इस दौरान मृतक संख्या भी 500 से कम रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 36,470 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 79,46,429 हो गए।

वहीं 488 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,502 हो गई। उसके अनुसार देश में 72,01,070 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 90.62 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। देश में लगातार पांच दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख से कम ही है। अभी कुल 6,25,857 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 7.88 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 अक्टूबर तक कुल 10,44,20,894 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,58,116 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

भारतब्लॉग: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ाने से भूख से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत

ज़रा हटके'वीकेंड कर्फ्यू में क्या क्रिकेट खेल सकते हैं?' शख्स के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

भारतक्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? सुनिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

भारत'दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन का इरादा नहीं पर लोग मास्क लगाएं', केजरीवाल ने कहा- कल करेंगे समीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील