लाइव न्यूज़ :

Lockdown: सोशल मीडिया मंच ‘WAO’ ने अपने मंच पर भड़ास निकालने वाले उपभोक्ताओं को कैशबैक देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 24, 2020 20:25 IST

वावो कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘वेंट एंड अर्न’ फीचर की शुरूआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने कहा कि इस पहल से उपयोक्ताओं को उनकी मानसिक स्थिति ठीक रखने में मदद मिलेगी।कंपनी ने कहा कि मंच लोगों की निजता का पूरा ख्याल रखेगा।

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया मंच ‘वेंट ऑल आउट’ (वाओ) ने अपने मंच पर भड़ास निकालने वाले उपभोक्ताओं को कैशबैक देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और तनाव से गुजर रहे हैं। कंपनी ने उनकी मदद के लिए अपने मंच पर नया फीचर शुरू किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘वेंट एंड अर्न’ फीचर की शुरूआत की है। कंपनी के 12,000 से अधिक पंजीकृत उपयोक्ता हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘ सभी जानते हैं एक महीने से भी अधिक समय से लोगों के घरों में बंद होने के चलते वह अवसाद और भड़ास महसूस कर रहे हैं। वाओ ने इस परिस्थिति को लोगों के लिए एक अवसर के तौर पर बदला है।

उपयोक्ता मंच पर अपनी भड़ास निकाल सकते हैं और बदले में उन्हें कैशबैक भी मिलेगा।’’ कंपनी ने कहा कि इससे उपयोक्ताओं को उनकी मानसिक स्थिति ठीक रखने में मदद मिलेगी। उन्हें अपनी सारी भड़ास निकालने के लिए मंच उपलब्ध होगा।

यह उन्हें नकारात्मक भावना दूर रखने और आगे के लिए प्रेरित रखने में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि मंच उनकी निजता का पूरा ख्याल रखेगा। साथ ही उन्हें लोगों द्वारा गलत समझे जाने का भय नहीं रहेगा। मंच लोगों को उनकी पहचान गुप्त रखने की भी सुविधा देता है। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मित्तल ने कहा कि पिछले एक महीने में मंच पर गतिविधियों में 20 से 23 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी है।

कंपनी न्यूनतम 100 शब्दों में भड़ास निकालने और 50 शब्दों के कमेंट पर 12 रुपये तक का कैशबैक देगी। हालांकि भड़ास लिखते समय उपयोक्ता को ध्यान रखना होगा कि वह गाली-गलौज से भरी, राष्ट्र-विरोधी या चोरी की सामग्री ना हो।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह