लाइव न्यूज़ :

Lockdown: रायपुर में 22 जुलाई से सात दिनों का लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 20, 2020 01:45 IST

छत्तीसगढ़ में अब तक कोविड-19 के 5,407 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में रविवार रात तक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 159 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5407 पहुंच गया है।छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1608 है।

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रायपुर तथा बिरगांव में 22 जुलाई से सात दिनों का लॉकडाउन लागू किया जाएगा। जिलाधिकारी एस. भारती दसान ने एक आदेश में कहा कि रायपुर नगर निगम तथा रायपुर जिले में बिरगांव नगर निगम के तहत आने वाले पूरे इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

क्षेत्र में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक कई गतिविधियों पर पाबंदी होगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोविड-19 के 5,407 मामले सामने आए हैं। अकेले 1,172 मामले रायपुर में हैं तथा इनमें से 950 मामले बीते एक महीने के दौरान सामने आए हैं।  

बता दें कि छत्तीसगढ़ में रविवार रात तक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 159 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5407 पहुंच गया है।छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1608 है। अच्छी बात यह है कि राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई और 117 मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में संक्रमितों की संख्या अब दस लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार देर रात तक 10  लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

 इनमें से 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 हजार 422 लोग ठीक भी हुए हैं। रविवार तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 902 नए मामले सामने आए और 543 मौतें हुईं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसरायपुरछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?