लाइव न्यूज़ :

'लॉकडॉउन का फैसला मोदी सरकार के अहंकार का नतीजा', कोरोना से निपटने के तरीके को लेकर राहुल गांधी का हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: June 15, 2020 14:58 IST

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफ़ भी लगाया है जो दिखाता है कि जब से लॉक डॉउन लागू किया देश की अर्थ व्यबस्था लगातार गिरती जा रही है और दूसरी तरफ कॅरोना मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी से निपटने के लिए PM पर कांग्रेस लगातार हमलावर हैकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने तो मोदी के लॉक डॉउन लागू करने के तरीके को पागलपन तक करार दे दिया

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने जिस ढंग से लॉक डॉउन लागू किया उसे लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है , कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने तो मोदी के लॉक डॉउन लागू करने के तरीके को पागलपन तक करार दे दिया ,आज फिर राहुल ने मोदी पर हमला बोला।

उन्होंने ट्वीट किया और अलबर्ट आइस्टीन का वाक्य लिखा "यह लॉक डॉउन साबित करता है, अज्ञान से ज्यादा एक ही चीज खतरनाक है अहंकार " राहुल का सीधा इशारा मोदी की तरफ था ,हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में मोदी के नाम का उल्लेख तो नहीं किया लेकिन इशारों ही इशारों में बता दिया कि यह व्यंग्य वाण किस पर छोड़ा गया है। 

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफ़ भी लगाया है जो दिखाता है कि जब से लॉक डॉउन लागू किया देश की अर्थ व्यबस्था लगातार गिरती जा रही है और दूसरी तरफ कॅरोना मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुयी है। इस ग्राफ़ के ज़रिये राहुल साबित करना चाहते हैं कि कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिये जो लॉक डॉउन मोदी ने लागू किया उससे कॅरोना कम होने की जगह और तेज़ी से फैलता गया ,और अर्थ व्यबस्था को पटरी पर लाने के लिये लॉक डॉउन जिस तरह खोला उसके बाबजूद अर्थ व्यबस्था गिरती जा रही है। जिसका सीधा अर्थ था " न माया मिली ,न राम"। 

राहुल और पार्टी में उनके समर्थक भले ही हमलावर हों लेकिन पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का ऐसा वर्ग भी है जो कॅरोना के दौरान मोदी पर लगातार हमले के पक्ष में नहीं है ,अपना नाम उजागर न करने की शर्त पर इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम जितने हमलावर होंगे मोदी उसका प्रचार कर उतना ही राजनैतिक लाभ उठाने की कोशिश करेंगे ,बेहतर हो कि हम लोगों की मदद करें और  उनका विश्वास हांसिल करें ,लेकिन राहुल समर्थकों की राय है कि लोगों की मदद करने के साथ  साथ हमला भी ज़रूरी है ,यही विपक्ष की भूमिका है।

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज