लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: करोना काल में अनुकरणीय योगदान के लिए इकबाल सिंह चहल को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

By उस्मान | Updated: March 18, 2021 16:28 IST

इकबाल को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए देश-विदेश के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

Open in App

मुंबई महापालिका के कमिशनर इकबाल सिंह चहल को कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान के लिए 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया है.

कौन हैं इकबाल सिंह चहलइकबाल सिंह चहल मुंबई महापालिका के कमिशनर हैं. मुंबई में कोरोना के तेजी से फैलने केदौरान मई 2020 में इकबाल सिंह चहल ने मुंबई महापालिका के आयुक्त का पद स्वीकार किया और खुद मैदान में उतरते हुए अस्पताल, हॉटस्पॉट इलाकों को देखना आरंभ किया. 

किस लिए मिला पुरस्कारइनकी संकल्पना से कोरोना के खिलाफ ‘चेस द वायरस’, ‘मिशन जीरो’, ‘फीवर क्लीनिक जैसी अनेक मुहिम चलाई गईं. मुंबई में मई 2020 के अंत तक स्थिति नियंत्रण के बाहर जाने की आशंका थी, लेकिन आपकी उपाय योजनाओं के चलते कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आई. 

यही नहीं, एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी  धारावी में भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने पर वैश्विक स्तर पर भी आपकी प्रशंसा हुई है. आपने मुंबई मनपा के वार रूम को कोरोना पीड़ितों को अस्पताल में भरती कराने की जिम्मेदारी सौंपी, जिससे रोगियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा. 

आपने कोरोना से मरने वालों की संख्या को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिए गए  विशेष योगदान के लिए आयुक्त चहल को देश-विदेश के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

 जिनमें इंडो-अमेरिकन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स की तरफ से ‘आईएसीसी कोविड क्रूसेडर्स-2020’, रोटरी क्लब ऑफ मुंबई की ओर से सिटीजन ऑफ मुंबई पुरस्कार शामिल हैं. 

इसी प्रकार 'फेम इंडिया-2020' में देशभर के 50 प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारियों में चहल के कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया है. आपको ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द इयर पुरस्कार’ देते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है.

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?