लाइव न्यूज़ :

आखिरकार आडवाणी ने मोदी सरकार को दिखाए तेवर, बोले- 'बागी होना जरूरी'

By भाषा | Updated: June 4, 2018 08:03 IST

जार्ज फर्नांडीज की वेबसाइट लॉन्च करते हुए आडवाणी ने बीजेपी के बागी नेता पर बड़े बयान दिए।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जून: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि जार्ज फर्नांडीज जैसे ‘‘बागी नेताओं ’’ की जरूरत हमेशा रहती है क्योंकि कोई भी देश उनके बिना प्रगति नहीं कर सकता। 

आडवाणी ने जार्ज फर्नांडीज के 88वें जन्मदिन पर उन पर आधारित एक वेबसाइट के लांच के मौके पर यह बात कही। दिल्ली स्थित आवास पर बीमार चल रहे इस नेता से मिलने के बाद आडवाणी ने कहा कि वह एक शानदार व्यक्ति हैं। 

आडवाणी ने वेबसाइट ‘जार्जफर्नांडीज डॉट ओआरजी ’ के लांच के बाद कहा , ‘‘मैं कई वर्षों तक संसद में उनके साथ रहा। वह शानदार व्यक्ति हैं ... बागी नेताओं की हमेशा जरूरत होती है। उनके बिना कुछ नहीं होता। ’’ 

यह भी पढ़ें: बिहार: 2019 के आम चुनाव में नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा, पार्टी ने किया ऐलान

उन्होंने कहा , ‘‘अगर कोई बागी नहीं होता तो देश को आजादी नहीं मिली होती। जार्ज जैसे बागी नेताओं को आते रहना चाहिए ताकि देश प्रगति और विकास कर सके।’’

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। इनमें एलके आडवाणी सबसे ऊपर हैं। इसके बाद जॉर्ज फर्नांडीज भी बीजेपी के सबसे मुखर बागी नेता हैं।

टॅग्स :एल के अडवाणीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर