लाइव न्यूज़ :

भारत का ताकतवर डिफेंस सैटेलाइट RISAT-2BR1 आज होगा लांच, काउंटडाउन शुरू

By भाषा | Updated: December 11, 2019 10:35 IST

इसरो के मुताबिक, आज भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर 25 मिनट पर लांच करने का कार्यक्रम है, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे। रिसैट-2बीआर1 का वजन करीब 628 किलोग्राम है जिसे 576 किलोमीटर कक्षा में 37 डिग्री पर स्थापित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो ने कहा कि लांच यान पीएसएलवी- सी48 नौ अन्य व्यावसायिक उपग्रहों को भी ले जाएगा।इसमें छह अमेरिका के, एक-एक इस्राइल, इटली और जापान का होगा।

इसरो ने दूसरे देशों के नौ व्यावसायिक उपग्रहों के साथ अपने रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन उपग्रह को आज लांच करेगा।  इसमें छह उपग्रह अमेरिका के हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर के पहले लांच पैड से पीएसएलवी- सी48 से रिसैट-2बीआर1 को लांच किया जाएगा।

इसरो ने कल कहा था कि ‘इसे फिलहाल 11 दिसम्बर को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर 25 मिनट पर लांच करने का कार्यक्रम है, बशर्ते मौसम अनुकूल रहे।’’ रिसैट-2बीआर1 का वजन करीब 628 किलोग्राम है जिसे 576 किलोमीटर कक्षा में 37 डिग्री पर स्थापित किया जाएगा।

इसरो ने कहा कि लांच यान पीएसएलवी- सी48 नौ अन्य व्यावसायिक उपग्रहों को भी ले जाएगा जिसमें छह अमेरिका के, एक-एक इस्राइल, इटली और जापान का होगा। इसरो के मुताबिक इन व्यावसायिक उपग्रहों को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ व्यावसायिक करार के तहत लांच किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा