लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav In Ramleela Maidan: 'मोदी जी आंधी की तरह आए थे तूफान की तरह चले जाएंगे', रामलीला में गरजे तेजस्वी यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 14:34 IST

Tejashwi Yadav In Ramleela Maidan: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा कि मोदी जी आंधी की तरह आए थे तूफान की तरह चले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी आंधी की तरह आए तूफान की तरह चले जाएंगे तेजस्वी ने कहा यह लोग नारा दे रहे हैं अबकी बार 400 पार देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है

Tejashwi Yadav In Ramleela Maidan: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कहा कि मोदी जी आंधी की तरह आए थे तूफान की तरह चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पहली रैली पटना में की दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है। जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है। नफरत की राजनीति की जा रही है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले। जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे।

लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। भाजपा लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही ईवीएम सेटिंग हो चुकी है। देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है। 

बिहार में हमने इतनी नौकरी दी

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया। हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे। अक्षय कुमार को इंटरव्यू नहीं देंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी भाजपा की कोशिकाएं हैं। लालू जी को कई बार प्रताड़ित किया गया है. मेरे खिलाफ मामले हुए हैं। मेरी मां, मेरी बहनें, मेरे जीजाजी, मेरे पिता के सभी रिश्तेदार, सभी के खिलाफ मामले थे। हमारे कई नेताओं के खिलाफ इस समय छापेमारी चल रही है।  ईडी, आईटी की छापेमारी चल रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि पिंजरे में सिर्फ शेर ही कैद होते हैं। हम सब शेर हैं। हम आपके लिए लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?