कठुआ-उन्नाव रेप के विरोध में कैंडल मार्च, राहुल गांधी ने कहा-सरकार इसे राजनीति न समझें, ये आमजन की आवाज है

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2018 02:25 IST2018-04-12T23:27:02+5:302018-04-13T02:25:12+5:30

कैंडल मार्च के दौरान इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई है। जिसके बाद प्रियंका ने कहा- ये मत भूलिए की आप यहां किस मकसद से मार्च में शामिल होने आए हैं, शांति से इसे होने दें।

LIVE: Rahul gandhi india gate candle march protest rape case kathua and unnao | कठुआ-उन्नाव रेप के विरोध में कैंडल मार्च, राहुल गांधी ने कहा-सरकार इसे राजनीति न समझें, ये आमजन की आवाज है

कठुआ-उन्नाव रेप के विरोध में कैंडल मार्च, राहुल गांधी ने कहा-सरकार इसे राजनीति न समझें, ये आमजन की आवाज है

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात( 12 अप्रैल) को  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च  किया। यह कैंडल मार्च कांग्रेस ऑफिस से इंडिया गेट तक किया जाएगा। रेप जैसे मुद्दे पर शुरुआत से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी काफी अक्रामक रूख अपनाए हुए हैं। कांग्रेस का ये कैंडल मार्च मानसिंह रोड से राजपथ होते हुए इंडिया गेट पहुंचेगा।

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। रात को 9 बजकर 39 मिनट पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया,  लाखों भारतीयों की तरह रेप की घटनाओं से मेरा भी दिल दुखी है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता है। आइए आज रात 12 बेज मेरे साथ इंडिया गेट पर रेप के विरोध में शांति कैंडल मार्च को ज्वाइन कीजिए।  हिंसा और न्याय की मांग के लिए मेरे साथ मार्च कीजिए।'

LIVE: इस कैंडल मार्च से जुड़े पल-पल की जानकारी 

- इंडिया गेट पर भयानक जाम लग गया है। चारों तरफ से गाड़ियां जाम हो गई हैं। हालांकि धीरे-धीरे अब वहां से भीड़ कम हो गई हैं। 

- बयान देने के बाद राहुल गांधी कैंडल मार्च से निकल चुके हैं। राहुल गांधी ने कहा मोदी सरकार महिलाओं को बचाने का काम शुरू कर देना चाहिए। 

- देखें कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं का क्या कहना है 

 इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई है। जिसके बाद प्रियंका भीड़ पर काफी गुस्साई हैं। उन्होंने कहा ये शांति मार्च हैं, अगर आप तरीके से इस कैंडल मार्च में शामिल नहीं हो सकते हैं, तो कृपा कर अपने घर जाकर सो जाइए। ये मत भूलिए की आप यहां किस मकसद से मार्च में शामिल होने आए हैं। 



-  राहुल ने कहा कि ये पूरे देश का मुद्दा है। सरकार इसे  राजनीतिक मुद्दा ना समझे। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। हम मोदी सरकार को यह बताना चाहते हैं कि इसे राजनीतिक न समझें, बल्कि इसे आमजन की आवाज मानें। 

-  कांग्रेस के कैंडल मार्च में निर्भया के माता पिता भी पहुंच गए हैं। 

- राजपथ पर कांग्रेस का मार्च रुक गया है, वहां पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी कार्यकर्ता बैठ गए हैं।

- कांग्रेस के इस मार्च में प्रियंका गांधी की छोटी बच्ची भी शामिल है। 

-इंडिया गेट पर मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंच गए हैं। 

- नफीसा अलि, अंबिका सोनी, सोभा ओझा समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मार्च में मौजूद हैं। पुलिस के रोके जाने पर मानसिंह रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए हैं। 

- अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद इस मार्च का कार्यक्रम तैयार किया है। प्रियंका गांधी भी इस मार्च में मौजूद हैं। 


- राहुल गांधी भी कैंडल मार्च में पहुंच चुके हैं। 



- 12 अप्रैल को 12 बजे निकालेंगे कैंडल मार्च। कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे शामिल। 

 



- कांग्रेस ऑफिस से कार्यकताओं ने कैंडल मार्च की शुरुआत।  

- कठुआ-उन्नाव रेप के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च शुरू, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सुरजेवाला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ऑफिस से इंडिया गेट की ओर निकले। 

- इंडिया गेट पर कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं  के अलावा आम जनता भी काफी दिख रहे हैं। 

-लोगों यहां बेटी बचाओं और बेटी के पढ़ाओं के नारे का विरोध कर रहे हैं। 

बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ये वक्त उपवास का नहीं है बोलने का है। देश प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनना चाहता है।

गौरतलब है कि 8 साल की मासूम आसिफा का शव कठुआ स्थित उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था।

यह भी पढ़ें- रेप से मौत तक: जानें कठुआ मामले में 7 दिनों तक बच्ची के साथ कैसे हुआ हैवानियत, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

इस मामले में चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था। 

यह भी पढ़े- उन्नाव रेप केस: यह है आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंग सेंगर का पूरा बैकग्राउंड, कभी ना चुनाव हारने का है रिकॉर्ड

 वहीं उत्तर प्रदेश में उन्नाव में गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी न होने पर हाई कोर्ट ने योगी सरकार से दो टूक पूछा है कि आप गिरफ्तारी करेंगे या नहीं।  कुलदीप सिंह सेंगर पर एक लडकी के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। मामला पिछले साल जून का है। उस समय लड़की की उम्र 17 साली बतायी जा रही है। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। लड़की के पिता के संग मारपीट के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया है।   

Web Title: LIVE: Rahul gandhi india gate candle march protest rape case kathua and unnao

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे