लाइव न्यूज़ :

कैमरे में लाइव! किंग कोबरा ने ऐसे काटा रेस्क्यू के लिए गए स्नेकमैन वावा सुरेश को, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

By आजाद खान | Updated: February 2, 2022 15:44 IST

स्नेकमैन वावा सुरेश पिछले 25 साल से सांपों को पकड़ने का काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्नेकमैन वावा सुरेश को लाइव वीडियो में किंग कोबरा ने काट लिया है।किंग कोबरा के काटने से सुरेश को आईसीयू में भर्ती होना पड़ा है। इन्होंने अब तक करीब 50 हजार सांपो को पकड़ा है।

कोट्टायम:केरल के स्नेकमैन वावा सुरेश को किंग कोबरा द्वारा काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद उनकी हालत नाजुक है और उनका आईसीयू में इलाज भी चल रहा है। दरअसल, सुरेश करीब 25 सालों से सांप को पकड़ रहे हैं और वे अब तक 50 हजार से भी ज्यादा सांपों को पकड़ चुके हैं। वे केरल की घनी आबादी वाले जगहों से इन सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ देने का काम करते हैं। एक कोबरा किंग को रेस्क्यू करते समय उनके साथ यह घटना घटी है और बताई जा रही है कि उनकी हालत बहुत गंभीर है।

कैसे काटा किंग कोबरा ने

जानकारी के मुताबिक, कुरिची ग्राम पंचायत से सुरेश को कॉल आया था कि यहां पर पास के एक रोड पर किंग कोबरा को देखा गया था। इसके बाद वे वहां पहुंचे और कोबरा को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया था। उसे पकड़ते समय कोबरा ने सुरेश के जांग पर काट दिया, उसके बाद वे जमीन पर गिर गए। गांव वाले इस घटना का वीडियो बना रहे थे और इस तरह उन लोगों ने लाइव कैमरे में किंग कोबरा को काटने का वीडियो रिकॉर्ड किया है।

सुरेश की हालत नाजुक है

बताया जा रहा है कि कोबरा के काटने के बाद भी सुरेश ने उसे बोड़े में भरने के लिए कामयाब रहे और फिर इसके बाद उन्हें कोट्टायम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे हैं और उनके सेहत में मामूली सुधार है। इस बीच लोग उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं ताकि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

सुरेश को कोबरा के काटने के बाद लोग लगे भागने

वीडियो में यह देखा गया है कि लोग कैसे घटना से भागने लगे जब कोबरा ने सुरेश को काट लिया था। कोबरा के काटते ही सुरेश जमीन पर गिर गया और यह देख वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे और वहां से भाग खड़े हुए। 

कौन है वावा सुरेश

वावा सुरेश एक जानेमाने स्नेकमैन व स्नेक कैचर हैं। ये सांपो को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ देते हैं। अपने पूरे करियर में इन्हें कई बार सांपों ने काटा है। एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने बताया कि 2020 में उन्हें पिट वाइपर प्रजाति के एक सांप ने काट लिया था जिसके बाद वे तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती भी रहे थे।

टॅग्स :केरलKottayamवायरल वीडियोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण