लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Samachar: चंडीगढ़ में बनी करीब 13 लाख की अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ में जब्त, 6 गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 15:54 IST

Chhattisgarh Samachar: पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने दो दिन पहले ही सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अवैध शराब भंडारण और परिवहन पर सख्ती का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब को रायपुर जिले के मंदिरहसौद ब्लाक के दरबा गांव के सरपंच पति सनत पटेल के घर में छिपाकर रखा गया है। महासमुंद जिले की बागबाहरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से अवैध शराब से भरी पिकअप आ रही है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनसे चंडीगढ़ में बनी करीब 13 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारकर करीब 13 लाख रुपए कीमत की 380 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने दो दिन पहले ही सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अवैध शराब भंडारण और परिवहन पर सख्ती का निर्देश दिया था। इसके बाद राज्य में पुलिस ने अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए छापामार कार्रवाई शुरू की है।

उन्होंने बताया कि आज महासमुंद जिले की बागबाहरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से अवैध शराब से भरी पिकअप आ रही है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। वाहन से 40 पेटी अवैध शराब जब्त किया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब को रायपुर जिले के मंदिरहसौद ब्लाक के दरबा गांव के सरपंच पति सनत पटेल के घर में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने बाद में आरोपियों की निशानदेही पर चंडीगढ़ में बनी 340 पेटी शराब को बरामद कर लिया। पुलिस ने अवैध शराब मामले में सनत पटेल, बजरंग सिंह, नरेश कुमार, समर ध्रुव, प्रदीप बाघ और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़पंजाबचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर