लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कंटेनमेंट जोन के बाहर शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने दी इजाजत

By सुमित राय | Updated: July 23, 2020 21:43 IST

यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कंटेनमेंट जोन से बाहर शराब की दुकानों के शनिवार और रविवार को भी खोलने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने शनिवार और रविवार को घोषित साप्ताहिक बंदी से शराब की दुकानों को मुक्त कर दिया है।हालांकि यह व्यवस्था कंटेनमेंट जोन में स्थित दुकानों में लागू नहीं होंगी।दुकानें पहले की तरह सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने शनिवार और रविवार को घोषित साप्ताहिक बंदी से शराब की दुकानों को मुक्त कर दिया है। हालांकि यह व्यवस्था कंटेनमेंट जोन में स्थित दुकानों में लागू नहीं होंगी। इसके अलावा सरकार ने शराब की दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव नहीं किया है और दुकानें पहले की तरह सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान कंटेनमेंट जोन्स के बाहर शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

सुबह 10 से रात 9 से अलग दुकान खोलने के लिए लेनी होगी इजाजत

आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी द्वारा गुरुवार को राज्य के सभी मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को जारी शासनादेश के मुताबिक निषिद्ध क्षेत्र के बाहर स्थित सभी शराब की दुकानों को हर हफ्ते शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक की जाने वाली पूर्ण बंदी की व्यवस्था से मुक्त कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक इन क्षेत्रों के बाहर स्थित सभी देसी मदिरा, विदेशी शराब, बीयर और भांग की फुटकर दुकानों तथा मॉडल शॉप रोजाना सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खोली जा सकेंगी। इस अवधि से इतर दुकान खोलने के लिए संबंधित जिलाधिकारी से इजाजत लेनी होगी।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 21 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया, "राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2529 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए है, इसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21003 हो गई है। बीमारी से उबरने के बाद कुल 35803 लोगों को छुट्टी दी गई है, जबकि कोविड-19 से अब तक 1298 लोगों की मौत हो चुकी है।"

भारत में कोविड-19 के 426167 एक्टिव केस मौजूद

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1238635 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में अब तक 29861 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 782606 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में 426167 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज