लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:37 IST

Open in App

कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में सोमवार को जन्माष्टमी के दौरान पहली बार शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस निर्णय के अलावा रायपुर जिला प्रशासन द्वारा त्योहार के लिए 22 दिशा-निर्देशों का एक अलग सेट जारी किया गया है, जिसमें ‘दही हांडी लूट’ अनुष्ठान और प्रसाद के वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि पूजा स्थलों में, लोगों को छह मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी और उत्सव के आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाये जिनमें किसी बीमारी के कोई लक्षण नहीं हो। उन्होंने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उत्सव स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क पहनना तथा हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज