लाइव न्यूज़ :

Line of Control in Jammu sector: नियंत्रण रेखा के पास आईईडी विस्फोट में घायल 3 सैन्यकर्मियों में से 2 शहीद, एक गंभीर घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2025 19:05 IST

Line of Control in Jammu sector: जम्मू सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास विस्फोट में घायल हुए तीन सैन्यकर्मियों में से दो शहीद हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देLine of Control in Jammu sector: माना जा रहा है कि इसे आतंकवादियों ने लगाया था। Line of Control in Jammu sector: इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हुआ।Line of Control in Jammu sector: विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

Line of Control in Jammu sector: जम्मू के निकट अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में सेना के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच खबर है कि जम्मू सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास विस्फोट में घायल हुए तीन सैन्यकर्मियों में से दो शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि भट्टल इलाके में जवान गश्त कर रहे थे, तभी शक्तिशाली विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हुआ।

जम्मू के निकट अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) विस्फोट में सेना के कैप्टन समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस आईईडी को आतंकवादियों द्वारा लगाया गया था।

सेना ने विस्फोट में जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है और कहा, ‘‘हमारे जवानों ने क्षेत्र को घेर लिया है और तलाश अभियान जारी है।’’ अधिकारियों ने कहा कि जवान भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे तभी अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर एक अग्रिम चौकी के पास शक्तिशाली विस्फोट हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक कैप्टन समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घायल जवान की हालत ‘‘खतरे से बाहर’’ है। सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ इकाई ने दोनों जवानों के बलिदान को सलाम किया।

इसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ पर गश्त के दौरान ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ धमाके की सूचना मिली, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। हमारे जवानों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान जारी है।’’ इसने कहा, ‘‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स दो वीर जवानों के बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है।’’ अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील