लाइव न्यूज़ :

हामिद की तरह प्यार में भारत आए थे पाकिस्‍तान के इमरान, अब 10 साल बाद जेल से होंगे रिहा

By भाषा | Updated: December 22, 2018 20:40 IST

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद निहाल अंसारी (33) के पाकिस्तान की जेल में छह साल रहने के बाद अपने वतन भारत लौटने के करीब एक हफ्ते बाद इमरान वारसी को उसके वतन में भेजा जा रहा है।

Open in App

षडयंत्र एवं धोखाधड़ी करने सहित विभिन्न आरोपों में भोपाल जेल में 10 साल की सजा काटने के बाद करांची के 40 वर्षीय मोहम्‍मद इमरान वारसी को 26 दिसंबर को उसके वतन पाकिस्‍तान भेजा जाएगा। उसे वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद निहाल अंसारी (33) के पाकिस्तान की जेल में छह साल रहने के बाद अपने वतन भारत लौटने के करीब एक हफ्ते बाद इमरान वारसी को उसके वतन में भेजा जा रहा है।

भोपाल स्थित शाहजहांनाबाद इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नागेन्द्र कुमार पटेरिया ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें इमरान वारसी को 26 दिसंबर को वाघा सीमा पर भेजना है। वहां कानूनी प्रक्रिया करने के बाद उसे पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा ।’’ उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट फॉरेन रजिस्ट्रेशन आफिसर एवं भोपाल के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव के कार्यालय ने शाहजहांनाबाद पुलिस स्टेशन को पत्र एवं दस्तावेज सौंपे हैं, ताकि इमरान वारसी को वापस भेजे जाने का रास्ता साफ किया जा सके।

जब यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक इमरान वारसी पर षडयंत्र करने, धोखा देने, नकली दस्तावेज पेश करने के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम एवं आफिसियल सीक्रेट एक्ट के आरोप थे । इन्हीं मामलों में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और दोषी पाये जाने पर अदालत ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।

उन्होंने कहा कि इमरान 10 साल की सजा काटने के बाद जेल से करीब 9 महीने पहले रिहा हो गया था । जेल से रिहा होने के बाद वह वर्तमान में भोपाल शहर स्थित शाहजहांनाबाद पुलिस स्‍टेशन के डिटेन्शन सेंटर में रह रहा है। वह इस सेंटर में पिछले 9 महीने से है और जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने वतन वापसी की राह देख रहा है। हालांकि, अब वह हिरासत में नहीं है, लेकिन नियमों के तहत वह शाहजहांनाबाद पुलिस स्टेशन के दायरे से बाहर नहीं जा सकता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानहामिद अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल