लाइव न्यूज़ :

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:55 IST

Open in App

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के अधिकांश स्थानों पर और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान भीलवाडा, कोटा, नागौर और अलवर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश अलवर के गोविन्दगढ में 118 मिलीमीटर दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दोरान कोटा हवाई अड्डे पर 10 सेंटीमीटर, नागौर के मेडता सिटी में 10 सेंटीमीटर, अलवर के कोटकासिम में नौ सेंटीमीटर, कोटा के लाडपुरा में आठ सेंटीमीटर, झालावाड के खानपुर में, धौलपुर तहसील, सीकर, कोटा के रामगंजमंडी में, बूंदी, चूरू के सुजानगढ में, बाडमेर के गडरा रोड में पांच-पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 40.4 डिग्री, बाडमेर में 39.8 डिग्री, बीकानेर में 37.7 डिग्री, ऐरनपुरा रोड (पाली) में 36.4 डिग्री और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। वहीं राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने रविवार को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर और चूरू जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोटा में राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारेंगे?, धमकी देने के आरोप में करणी सेना कार्यकर्ता अरेस्ट

भारतRajasthan: कोटा में बिल्डिंग गिरने से 2 घायल, कई छात्र फंसे, 8 को बचाया, अभियान जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टपीजी कमरे में पंखे से लटका मिला बिहार के 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी लकी चौधरी, मृतक के मामा बोले-आखिर पड़ोसी कमरे में रहने वाला राहुल क्यों लापता?

ज़रा हटकेViral Video: टिकट खरीदने के बाद भी 2 मुस्लिम लड़कियों गरबा आयोजन में नहीं मिली एंट्री, वीडियो बनाकर लगाया भेदभाव का आरोप; कोटा पुलिस ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्टKota Suicide Case: रेलवे के 27 वर्षीय कनिष्ठ लिपिक रवि कुमार ने वीडियो कॉल पर बात करते देर रात पंखे से लटककर दी जान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर