लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्या के मामले में पति को उम्रकैद, नाबालिग देवर का मामला किशोर न्यायबोर्ड में

By भाषा | Updated: May 9, 2019 14:16 IST

मायके पक्ष के लोगों ने दीपिका के पति विपिन, ससुर सरदार सिंह, सास राजवती, देवर तेजवीर और एक अन्य नाबालिग देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में हुई। अदालत ने नाबालिग देवर का मामला किशोर न्याय बोर्ड के पास भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक दीपिका के पति विपिन को आजीवन कारावास और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।शासन की ओर से इस मामले की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल भगत सिंह आर्य द्वारा की गई।

मथुरा जिले में अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बुधवार को पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और सास, ससुर तथा एक देवर को बरी कर दिया। इस मामले में आरोपी एक नाबालिग देवर के खिलाफ सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

त्वरित न्यायालय (प्रथम) के सहायक सरकारी वकील (आपराधिक) भगत सिंह आर्य ने बताया, ‘‘बमूरी गांव के निवासी मोरध्वज ने अपनी दो बेटियों दीपिका और मंदा की शादी बिरजापुर गांव के निवासी विपिन और तेजवीर से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनसे एक-एक मारुति कार और दो-दो लाख रुपये की मांग करने लगे।’

उन्होंने बताया, ‘‘इस प्रकरण में दर्ज शिकायत के अनुसार, कई बार पंचायत भी बुलाई गई मगर बात नहीं बनी। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग जारी रही। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने 10 अप्रैल 2013 को दीपिका को मार डाला।’’

मायके पक्ष के लोगों ने दीपिका के पति विपिन, ससुर सरदार सिंह, सास राजवती, देवर तेजवीर और एक अन्य नाबालिग देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में हुई। अदालत ने नाबालिग देवर का मामला किशोर न्याय बोर्ड के पास भेज दिया।

बुधवार को इस मामले का फैसला आया जब अदालत ने मृतक दीपिका के पति विपिन को आजीवन कारावास और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में सास-ससुर और वयस्क देवर को बरी कर दिया गया। शासन की ओर से इस मामले की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल भगत सिंह आर्य द्वारा की गई।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशइंडियाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज