लाइव न्यूज़ :

देश के 33 राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के पांच हजार से कम उपचाराधीन मामले

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब 1,41,511 रह गई है, जबकि 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के पांच हजार से कम उपचाराधीन मामले हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली में कोविड-19 का एक भी उपचाराधीन मामला नहीं है।

इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,067 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 13,087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में से 71 प्रतिशत केरल और महाराष्ट्र से हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पुडुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख हैं।

देश में अब तक 1,05,61,608 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

भारत में 10 फरवरी सुबह आठ बजे तक 66 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 66,11,561 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगा है, जिनमें से 56,10,134 स्वास्थ्य कर्मी और 10,01,427 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 1,34,746 सत्रों का आयोजन किया गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमणमुक्त हुए लोगों में से 81.68 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे। इस अवधि में केरल में सबसे अधिक 6,475, महाराष्ट्र में 2,554 और कर्नाटक में 513 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 83.31 प्रतिशत मामले छह राज्यों से ही थे। केरल में सबसे अधिक 5,214, महाराष्ट्र में 2,515 और तमिलनाडु में 469 नए मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में महामारी से 94 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 80.85 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे तथा महाराष्ट्र में 35, केरल में 19 और पंजाब में आठ लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल