लाइव न्यूज़ :

कूड़ा फेंकने पर डांट सुनने वाले शख्स ने विराट, अनुष्का को भेजा कानूनी नोटिस

By भाषा | Updated: June 24, 2018 05:24 IST

पार्ट टाइम अभिनेता अरहान सिंह ने सोशल मीडिया पर और विराट एवं अनुष्का के लाखों ऑनलाइन प्रशंसकों के सामने उसे बदनाम करने पर शनिवार को दोनों को कथित तौर पर नोटिस भेजा है। 

Open in App

मुंबई, 24 जूनः सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से डांट खाने वाले और फिर विराट कोहली द्वारा बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से चर्चा में आए व्यक्ति ने दोनों को कथित तौर पर कानूनी नोटिस भेजा है। टीवी की खबरों के मुताबिक पार्ट टाइम अभिनेता अरहान सिंह ने सोशल मीडिया पर और विराट एवं अनुष्का के लाखों ऑनलाइन प्रशंसकों के सामने उसे बदनाम करने पर शनिवार को दोनों को कथित तौर पर नोटिस भेजा है।

(पढ़ें: VIDEO: कार सवार शख्स की हरकत पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, गाड़ी रोक जमकर सुनाया)खबर है कि अरहान ने एक न्यूज चैनल को टेक्स्ट मैसेज भेजकर कहा, “मेरे कानूनी सलाहकारों ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है। क्योंकि अभी चीजें उनके पक्ष में हैं, इसिलए अभी के लिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करुंगा..यह उचित होगा कि मैं उनके जवाब का इंतजार करूं।” 

पढ़ेंः- सोशल मीडिया पर लोगों ने किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल, विराट कोहली ने ऐसे दिया जोरदार जवाब

गौरतलब है कि सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर अनुष्का शर्मा ने आलीशान कार में बैठे एक शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इस वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जल्द ही अरहान ने एक फेसबुक पोस्ट पर अपनी पहचान बताते हुए विराट और अनुष्का पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का आरोप लगाया था साथ ही अनुष्का को सभ्य तरीके से बात करने की नसीहत भी दे डाली थी। अरहान की मां ने भी बाद में अनुष्का को जमकर भला-बुरा कहा था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीमुंबईस्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली