लाइव न्यूज़ :

किसान संगठनों के 25 सितंबर को ‘भारत बंद’ का वाम दलों ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: September 3, 2021 12:32 IST

Open in App

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए गए, 25 सितंबर को ‘‘भारत बंद’’ के आह्वान का वामपंथी दलों ने समर्थन करने की घोषणा की है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक संयुक्त बयान में लोगों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की गई है। बयान में रेखांकित किया गया है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर किसानों का संघर्ष 10 माह से जारी है। वामपंथी दलों ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार अड़ी हुई है और वार्ता के जरिए किसानों से संवाद करने से मना कर रही है। वामपंथी दल सरकार के इस रुख की निंदा करते हैं और तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी की मांग करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन को समाप्त किया जाए और श्रम संहिताओं को खत्म किया जाए।’’बयान में कहा गया है, ‘‘वामपंथी दल अपनी सभी इकाइयों से भारत बंद की सफलता के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान करते हैं। वामपंथी दल लोगों से भी भारत बंद का समर्थन करने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBharat Bandh: क्या आज स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? ट्रेड यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल

भारतBharat Bandh Today: ट्रेड यूनियनों ने किया देशभर में हड़ताल का ऐलान, जानें आज क्या खुला और क्या बंद रहेगा?

कारोबारBharat Bandh tomorrow: 12 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे या बंद? पूरी जानकारी यहाँ देखें

भारतBharat Bandh Today: भारत बंद आज, क्या बंद रहेगा और क्या खुला?, जानें 10 महत्वपूर्ण बातें

भारतBharat Bandh: 9 जुलाई को भारत बंद, 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी जा सकते हैं हड़ताल पर, जानें कल क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज