लाइव न्यूज़ :

'विधायकों का जेडीएस छोड़ना झूठ है, जेडीएस लोकसभा चुनाव में किसी के साथ नहीं जाएगी': एचडी देवेगौड़ा

By अनुभा जैन | Updated: August 28, 2023 20:06 IST

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य के.ए थिप्पेस्वामी, बीएम फारूक, नगर इकाई के अध्यक्ष एचएम रमेश गौड़ा, राष्ट्रीय महासचिव जफरुल्लाह खान, कानूनी इकाई के अध्यक्ष एपी रंगनाथ, सैयद शफुल्लाह और अन्य उपस्थित थे।

Open in App

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने आज बेंगलुरु में जेडीएस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनौती देते हुए कहा, ’’आइए हम उन विधायकों के नाम बताएं जो जेडीएस पार्टी नहीं छोड़ेंगे और कौन पार्टी छोड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ’’मैं पार्टी को बचाऊंगा। मैंने अपना मन बना लिया है। इस उम्र में भी मैं पार्टी को मजबूती से खड़ा करूंगा। हम किसी या किसी पार्टी के खिलाफ नफरत की राजनीति नहीं करते।"

उन्होंने कहा, ’’कुछ विधायकों ने जेडीएस छोड़ दिया. वह सब झूठ है, कल्पना है। कोई भी जेडीएस नहीं छोड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि हमारा मकसद पार्टी को बचाना है। उनकी पार्टी का कोई भी विधायक या नेता इस्तीफा नहीं देगा।

देवेगौड़ा ने आगे कहा, ’’क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस को बचाने के लिए हमने 10 सितंबर को बेंगलुरु में कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का एक सम्मेलन आयोजित किया है। सम्मेलन के बाद सभी को पार्टी की ताकत का पता चल जायेगा। अगर मैंने किसी भी कार्यकर्ता को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं।”

गौरतलब है कि जीटी देवेगौड़ा की अध्यक्षता में पार्टी की एक कोर कमेटी बनाई गई है। समिति के सदस्य पूरे राज्य में भ्रमण करेंगे।जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष सी.एम. इब्राहिम ने कहा, ’’मैं पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करता।’’ देवेगौड़ा ने आगे कहा कि पार्टी को बचाने के लिए जो भी करना पड़ेगा हम करेंगे।

देवेगौड़ा ने रहस्यमय तरीके से कहा कि उन्हें पता है कि राष्ट्रीय राजनीति, लोकसभा में क्या चल रहा है। देवेगौड़ा ने यह कहकर चुनाव पूर्व गठबंधन पर से पर्दा उठा दिया कि जेडीएस लोकसभा चुनाव में किसी के साथ नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा, ’’हम कोर कमेटी के सदस्यों का विश्वास लेंगे और सब कुछ तय करेंगे। उन्होंने कहा, सरकार देश में क्षेत्रीय पार्टी को रौंद रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बेंगलुरु में भूमाफिया का समर्थन कर रही है।

सरकारी जगह पर अतिक्रमण किया जा रहा है। मेरे पास इस बारे में बहुत सारे विचार हैं। मैं आने वाले दिनों में इस बारे में बात करूंगा, ”देवेगौड़ा ने कहा।

देवेगौड़ा ने आगे कहा, ’’मैंने कुमारस्वामी की पेन ड्राइव के मामले में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को दिखाने वाले सभी विवादों को देखा है। कुमारस्वामी इतनी आसानी से नहीं बोलते थे। उन्होंने कहा कि उनके बारे में हल्के में नहीं बोलना चाहिए।

रामनगर जिला किसने बनाया? उन्होंने कहा, ’’रामनगर को आवंटित मेडिकल कॉलेज को वहीं रखा जाए।’’ डीके शिवकुमार का जिक्र करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि डीकेएस नफरत की राजनीति कर रहे हैं जिसकि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए जिम्मेदार इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ और उनके वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य के.ए थिप्पेस्वामी, बीएम फारूक, नगर इकाई के अध्यक्ष एचएम रमेश गौड़ा, राष्ट्रीय महासचिव जफरुल्लाह खान, कानूनी इकाई के अध्यक्ष एपी रंगनाथ, सैयद शफुल्लाह और अन्य उपस्थित थे। 

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाBangaloreकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?