लाइव न्यूज़ :

परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हो गया FCI का प्रश्नपत्र, हिरासत में 50 लोग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 23:05 IST

सीबीएसई की परीक्षा के पेपर लीक का हंगामा अभी थमा नहीं था कि अब फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया।

Open in App

भोपाल, 1 अप्रैलः सीबीएसई की परीक्षा के पेपर लीक का हंगामा अभी थमा नहीं था कि अब फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया। मध्य प्रदेश एसटीएफ ने रविवार को 2 एजेंट और 48 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। इन 50 लोगों पर पेपर लीक की गतिविधि संलिप्त होने की आशंका है। एसटीएफ सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन सभी के पास से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका बरामद करके सीज कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में एफसीआई में 217 पदों के लिए रविवार को 132 केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। लगभग 1 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन दिए थे। बताया जा रहा है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया।

यह भी पढ़ेंः CBSE पेपर लीक मामला: दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्‍फ्रेस कर बताया आरोपी ने कैसे किया था 12वीं का पेपर आउट

सीबीएसई लीक में हो रहे खुलासे

सीबीएसई पेपर मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन आरोपियों में दो स्कूल टीचर और एक कोचिंग सेंटर संचालक भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी सीबीएसई के 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में की है। पुलिस के मुताबिक एक टीचर ने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर कोचिंग सेंटर के मालिक को भेज दी थी। कोचिंग सेंटर के मालिक ने लीक हुए पेपर को बाकी विद्यार्थियों के बीच बांटा। छात्रों को हाथ से लिखे हुए प्रश्न पत्र भी बांटे गये थे।

टॅग्स :भारतीय खाद्य निगमसीबीएसईमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार