लाइव न्यूज़ :

अदालतों में सुनवाई के तरीके पर वकीलों की अलग-अलग राय: न्यायालय

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:57 IST

Open in App

अदालतों में डिजिटल सुनवाई जारी रखने पर वकील अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को यह टिप्पणी उस समय की जब मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू करने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ याचिका तत्काल सुनवाई के लिए आई। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘‘कुछ लोग चाहते हैं कि अदालतें खुलें, बाकी ऐसा नहीं चाहते।’’ वकीलों के संगठन ‘ऑल इंडिया ज्यूरिस्ट्स एसोसिएशन’ की याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किये जाने पर पीठ ने यह टिप्पणी की । वकील सिद्धार्थ आर गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने डिजिटल सुनवाई पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है और इससे वकीलों और वादियों को असुविधा होगी। इस विषय पर वकीलों के बीच मत-भिन्नता का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा कि वह याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने संबंधी दलीलों पर विचार करेगी। इससे पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गयी थी। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में निलंबित हो गयी मामलों की प्रत्यक्ष सुनवाई 24 अगस्त से बहाल होगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने 16 अगस्त को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी। याचिका में इस अधिसूचना को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है जिसमे यह भी कहा गया है कि वीडियो कांफ्रेंस से सुनवाई के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी