लाइव न्यूज़ :

लश्करे मुस्तफा आतंकी संगठन प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक जम्मू से अरेस्ट, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 6, 2021 18:51 IST

लश्करे मुस्तफा कश्मीर घाटी में जैशे मुहम्मद का ही एक अंग है। जम्मू एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि जम्मू में कुंजवानी के पास आतंकी हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ में यह पता चला है कि वह जम्मू में आतंकी हमले की योजना बना रहा था। कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।जम्मू के आइजी मुकेश सिंह ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की।

जम्मूः पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में लश्करे मुस्तफा आतंकी संगठन के प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक को जम्मू से गिरफ्तार किया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि वह जम्मू में आतंकी हमले की योजना बना रहा था। लश्करे मुस्तफा कश्मीर घाटी में जैशे मुहम्मद का ही एक अंग है। जम्मू एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि जम्मू में कुंजवानी के पास आतंकी हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। जम्मू के आइजी मुकेश सिंह ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जैशे मुहम्मद का ही आतंकी गुट लश्करे मुस्तफा का आतंकी हिदायतुल्ला को पकड़ा गया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर आतंकवादी संबंधी अन्य जानकारियां हासिल करने में जुटी हुई है।

आतंकी को जम्मू के किस इलाके से पकड़ा गया इसका खुलासा पुलिस अभी पूरी तरह से नहीं कर रही है लेकिन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लश्करे मुस्तफा आतंकी गुट के आतंकी हिदायतुल्ला मलिक को जम्मू के कुंजवानी स्थित विशाल मेगा मार्ट के करीब से पकड़ा गया है।

कुछ सूत्रों ने यह भी बताया कि उक्त आतंकी जम्मू में छिपने की फिराक में पिछले कई दिनों से आया हुआ था। अनंतनाग पुलिस ने इस संबंध में जम्मू पुलिस ने आतंकी की जानकारी सांझा की तो इसके उपरांत आतंकी हिदातुल्ला मलिक को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में गत दो वर्षों के भीतर पांच नए आतंकी संगठन टीआरएफ, पीएएफएफ, जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स, लश्कर-ए-मुस्तफा और कश्मीर टाइगर्स सक्रिय हैं। लश्करे मुस्तफा आतंकी संगठन की गतिविधि अगस्त 2020 के अंतिम सप्ताह के दौरान पहली बार कश्मीर घाटी में महसूस की गई थी।

लश्करे मुस्तफा आतंकी संगठन का कमांडर हिदायतुल्ला शोपियां जिला का रहने वाला है। उसका कोड नाम हसनैन के नाम से भी जाना जाता है। इसी संगठन के आतंकवादियों ने नवंबर 2020 में शोपियां में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक कैश वैन से 60 लाख रुपये लूटे थे

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल