लाइव न्यूज़ :

सैमसंग के जिस इवेंट के गुणगान में BJP ने ट्विटर पाट दिया, सैमसंग ने ठीक से एक ट्वीट तक नहीं किया

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 10, 2018 09:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में दुनिया के सबसे बड़ी मोबाइल फोन फैक्ट्री का सोमवार को उद्घाटन किया।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाईः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैमसंग की एक मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इसे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन फैक्ट्री बताया जा रहा है। बीजेपी के ऑफीसियल ट्व‌िटर अकाउंट समेत बीजेपी के तमाम नेता इस उद्घाटन को भारत की बहुत बड़ी जीत बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में सैमसंग 1 महीने के भीतर 1 करोड़ फोन तैयार करेगा। इससे कंपनी की सालाना हैंडसेट उत्पादन क्षमता 2020 तक दोगुना होकर 12 करोड़ इकाई हो जाएगी। इस नए कारखाने के जरिये कंपनी चरणबद्ध तरीके से अपनी उत्पादन क्षमता को मौजूदा के 6.8 करोड़ इकाई से 12 करोड़ इकाई पर पहुंचा सकेगी।

इस बात को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। दो दिन पहले ही से इस कार्यक्रम और इसके उद्घाटन को लेकर बीजेपी के कई नामचीन लोग ट्वीट कर के अपने फॉलोवर्स को जानकारी देने लगे थे। एक नजर डालिए, बीजेपी की ओर से ट्वीट पर-

नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति और PM मोदी ने किया उद्घाटन

Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale: सिर्फ 4 रुपये में मिलेगा शाओमी का स्मार्टफोन और LED टीवी, और भी बहुत कुछ

इतने ट्वीट की बंबारी करने के बाद भी सैंगसंग के इंटरनेशनल ट्विटर अकाउंट से इस बारे में एक ट्वीट नहीं किया। सैमसंग इंडिया मोबाइल के आधिकारिक अकाउंट से भी कंपनी ने इस बारे में एक ट्वीट नहीं किया। सैमसंग ने एतिहातन ने सैमसंग इं‌डिया के आधिकारिक अकांउट से पीएम मोदी के अकाउंट से इस इवेंट के बारे में हुए ट्वीट को रीट्वीट किया। और जैसे किसी याद दिलाया है उस अंदाज में कल शाम पांच बजे के बाद कुछ सूखे-सूखे ट्वीट किए। जिनमें उसने सबसे पहले योगी आदित्यनाथ और बाद पीएम मोदी का वेलकम किया।

बल्कि बीजेपी की ओर से किए जा रहे बड़े-बड़े दावों को लेकर भी सैमसंग ने अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की। एक ट्वीट में सैमसंग इं‌डिया ने कहा कि इस उद्घाटन के बाद अब उनके प्रोडक्‍शन में 30 फीसदी तक की बढोतरी हो जाएगी। साथ ही कंपनी ने साल 2020 तक 120 मिलियन मोबाइल फोन तैयार करने की योजना बनाया है।

सैमसंग इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच सी हॉन्ग ने कहा , ‘‘ हमारा नोएडा कारखाना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन कारखाना है। यह भारत के प्रति सैमसंग की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता का भी उदाहरण है। 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद थे। पिछले साल जून में सैमसंग ने अपने उत्तर प्रदेश के नोएडा कारखाने की क्षमता विस्तार के लिए 4,915 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"