लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: चुनाव 2025 से पहले लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी-तेज प्रताप यादव और दो बेटियों पर शिकंजा?, दिल्ली कोर्ट ने 11 मार्च को पेश होने को कहा... 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 22:09 IST

Land For Job Scam: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और राज्य के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, बेटी और संसद सदस्य मीसा भारती तथा बेटी हेमा यादव को भी तलब किया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों को नौकरी के बदले जमीन ‘‘घोटाले’’ के संबंध में तलब किया।आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। सभी 76 आरोपियों की भूमिका का प्रथम दृष्टया ठोस संकेत देते हैं।

Land For Job Scam: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी, दोनों बेटों तथा दो बेटियों समेत कुछ परिजनों को नौकरी के बदले जमीन ‘‘घोटाले’’ के संबंध में तलब किया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके दोनों बेटों- बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और राज्य के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, बेटी और संसद सदस्य मीसा भारती तथा बेटी हेमा यादव को भी तलब किया।

  

आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की भूमिका के संबंध में आरोपपत्र में दिए गए आरोप और सामग्री अंतिम आरोपपत्र में उल्लिखित आरोपों में सभी 76 आरोपियों की भूमिका का प्रथम दृष्टया ठोस संकेत देते हैं।

आरोपपत्र में प्रसाद के सहयोगियों भोला यादव और आर के महाजन की सक्रिय भागीदारी, लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों - राबड़ी देवी, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव - के पक्ष में भूखंड का हस्तांतरण और रेलवे अधिकारियों की सिफारिश पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के आरोप हैं, जिन्हें भी आरोपी बनाया गया है।

यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य मंडल में की गईं समूह ‘डी’ की नियुक्तियों से संबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में प्रसाद के कार्यकाल के दौरान 2004 और 2009 के बीच राजद सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों को उपहार के रूप में या उनके नाम पर भूखंड हस्तांतरित करने के बदले ये नियुक्तियां की गईं। प्रसाद, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ 18 मई, 2022 को एक मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारतीबिहारपटनाकोर्टदिल्लीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण