लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू को सजा सुनाए जाने पर बेटी रोहिणी ने किया देश में दूसरी आजादी की लड़ाई का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2022 15:19 IST

रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा है। हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट कर लिखा उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा हैकहा, हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में रहते हुए देश में आजादी की दूसरी लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही याद दिलाया है कि कैसे लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं। उन्‍होंने विनायक दामोदर सावरकर के प्रसंग से अपने पिता की तुलना की है।

लालू को सजा सुनाए जाने के बाद रोहिणी ने एक के बाद एक धड़ाधड़ कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कहा कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले गद्दार को भारतवर्ष से सदा-सदा के लिए नेस्‍तानबूद कर जाएंगे। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा है। हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे। पिता को सजा सुनाए जाने पर कहा कि इंसानियत का दामन दागदार हो गया।

उन्होंने कहा है कि गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है। देश की आजादी के लिए दूसरी जंग होगी। गरीबों की आवाज फिर से बुलंद होगी। उन्होंने लिखा है कि तुम्हारा जुल्म रहेगा, लालू का इंकलाब रहेगा। लालू पीछे नहीं हटेगा, सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहेगा। पूरा देश उनके साथ है जो गरीबों की आवाज हैं। सबको जीने का अधिकार दिया, मान सम्मान और स्वर दिया। अस्मत चोरों में हाहाकार मचा है, शेरे बिहार लालू से जो पाला पड़ा है। गरीबों का जो लाल है, भाजपा का वहीं काल है।

उन्‍होंने शेल्‍टर होम कांड के बहाने भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सब का हिसाब लिया जाएगा। उन्‍होंने अपने ट्वीट में अपनी चिर-परिचित शैली में कभी इशारों में तो कभी नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद सुशील मोदी, उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी, उत्‍तर प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री टेनी मिश्रा सहित कई नेताओं पर जमकर व्‍यंग्‍य बाण छोड़े और कई अमर्यादित शब्‍दों का भी इस्‍तेमाल किया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारचारा घोटालाविनायक दामोदर सावरकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल