लाइव न्यूज़ :

'लालू यादव का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है', प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 19:56 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कोई और नौवीं पास होता तो चपरासी की नौकरी मिलती? तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, इसकी एकमात्र वजह यह है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने तेजस्वी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए उन पर तंज कसा हैउन्होंने कहा- बिहार में कोई और नौवीं पास होता तो चपरासी की नौकरी मिलतीकहा- तेजस्वी यादव को लालू जी के बेटे होने के कारण उपमुख्यमंत्री बनाया गया है

पटना: जन सुराज यात्रा पर बिहार भ्रमण कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए उन पर तंज कसा है। साथ ही आम लोगों से किए गए तेजस्वी के नौकरी देने के वादे पर भी प्रशांत किशोर ने गंभीर सवाल उठाया है। 

उन्होंने कहा है कि बिहार में कोई और नौवीं पास होता तो चपरासी की नौकरी मिलती। तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, इसकी एकमात्र वजह यह है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे हैं। प्रशांत किशोर ने वहां उपस्थित महिलाओं से भोजपुरी में बोलते हैं- ‘मान लीं लालू जी का लइका नौवां पास बा त उ बनता उप मुख्यमंत्री, आ राउर लइका नौवां पास रही त ओकरा का चपरासियो के नौकरी मिलल? जेकर बाबूजी विधायक रही, मंत्री रही त ओकर लइका नौवां फेल त ओखे नौकरी मिल जाई।’ 

उन्होंने कहा, मान लीजिये लालू यादव का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री हैं ,अगर आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी क्या? जिसके बाबूजी विधायक, मंत्री रहेंगे उसी का बेटा करेगा नौकरी चाहे वह नौवां फेल ही क्यों नहीं हो? वो राजा बनकर रहता है। ये बदलना चाहिए कि नहीं?

बता दें प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से पदयात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रशांत किशोरलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार