लाइव न्यूज़ :

लालू यादव चारा घोटाला मामले में जमानत पर हुए रिहा, कभी भी जा सकते हैं घर, अभी एम्स में हैं भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2022 14:37 IST

लालू यादव को जमानत पर रिहा किए जाने की अदालती कार्रवाई गुरुवार को पूरी हो गई। ऐसे में लालू अब कभी भी अपने घर जा सकते हैं। उन्हें हाल में झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।

Open in App

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा जमानत दिये जाने के बाद गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अदालती कार्रवाई पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा किये जाने का आदेश जारी किया जा चुका है. इनकी ओर से अदालत में 10 लाख रुपये जुर्माने की राशि जमा कराई गई है. इसके साथ ही एक-एक लाख का दो बेल बॉन्ड जमा किया गया है. ये जानकारी अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने दी. 

झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत देते हुए 10 लाख जुर्माने के तौर पर जमा करने का आदेश दिया था. लालू के वकील प्रभात कुमार के मुताबिक लालू प्रसाद यादव को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. उनका बेल आर्डर किसी भी वक्त दिल्ली एम्स प्रशासन तक पहुंच सकता है और इसके साथ ही लालू जेल से रिहा हो जाएंगे. 

बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में चारा घोटाला के सबसे बडे मामले (डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी) में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद लालू यादव को जमानत दे दी गई थी. 

अदालत ने लालू यादव को शर्त के साथ जमानत की सुविधा दी थी. अदालत ने 10 लाख रुपये जुर्माना की राशि जमा करने व 10,0000 के बंधन पत्र पर जमानत की सुविधा प्रदान की थी.

उल्लेखनीय है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को चारा घोटाला मामले (डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड की निकासी) में लालू प्रसाद यादव को पांच साल की सजा सुनाई है. जो उनके खिलाफ चारा घोटाले का पांचवां और आखिरी मामला था. इसे लेकर फरवरी 2022 में लालू को सजा सुनाई गई थी. 

इस मामले में कुल 99 आरोपियों में 24 को बरी कर दिया गया था जबकि 46 अन्य को न्यूनतम तीन साल की सजा सुनाई गई थी. वहीं लालू यादव के मामले को देखा जाए तो उन्हें चारा घोटाले से जुडे चार अन्य मामलों में कुल 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है. 

करीब 950 करोड रुपए के चारा घोटाले में 22 साल तक मुकदमा चल चुका है. इसमें 55 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 सरकारी गवाह बन गए. वहीं इससे जु्डे 6 आरोपी आज तक फरार बताए जाते है. लालू यादव को चार मामलों में पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी. अब पांचवें मामले में भी इन्हें जमानत मिल चुकी है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

क्राइम अलर्टएसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षाः कर रहे थे डिजिटल नकल?, बिहार के रहने वाले 3 और कोडरमा, हजारीबाग और गुमला के 3 अभ्यर्थी अरेस्ट, कंप्यूटर केंद्र का मालिक और कर्मचारी फरार

भारतArchery World Cup Stage 2 in Shanghai: चीन को 5-4 से हराकर गोल्ड पर कब्जा?, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास

क्राइम अलर्टबाथरूम में गिरी मां नाहिदा परवीन और मौत, बेटी ने रिश्तेदार को किया फोन?, 4500000 रुपये के लिए प्रेमी अरबाज के साथ मिलकर तकिए से गला घोंटकर हत्या की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र