लाइव न्यूज़ :

AIIMS से डिस्चार्ज होने के बाद गुस्से से तमतमाए लालू यादव, पुलिस वाले पर ऐसे उतारी भड़ास

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2018 16:51 IST

हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों की वजह से राजद प्रमुख यादव को रांची मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली के एम्स में लाया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अप्रैलः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार को उस समय एक पुलिस वाले पर भड़क गए जब उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज किया गया। लालू अस्पताल से बाहर आने के बाद वह सीधे नई दिल्ली रेवले स्टेशन गए, जहां ई-रिक्शा पर बैठने के लिए आगे बढ़े इसी बीच किसी कारण के चलते पुलिसकर्मी ने उन्हें टोक दिया। 

गुस्से से तमतमाए लालू यादव ने पुलिसकर्मी को धक्का मार दिया और कहा, 'पता नहीं ये दरोगा हमसे किस लिए कह रहा है कि यहां से बैक हो जाइए, ऐसा एसपी बोल रहा है। ऐसी हमारा बॉस है?' इसके अलावा संवाददाताओं के सवालों पर उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ यह राजनीति साजिश है। बता दें, हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों की वजह से राजद प्रमुख यादव को रांची मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली के एम्स में लाया गया था। एम्स ने लालू यादव को डिस्चार्ज करते हुए एक बयान जारी करके कहा कि राजद प्रमुख को जब लाया गया तो उनकी तबीयत काफी खराब थी और अब वो बेहतर हैं। 

हालांकि राजद प्रमुख यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि लालू यादव को साजिश के तहत रांची भेजा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स में लालू यादव से मुलाकात की।

लालू यादव ने एम्स से डिस्चार्ज होते समय मीडिया से कहा, "ये अन्याय है, ये लालू यादव की सेहत बिगाड़ने की साजिश है। मुझे ऐसी जगह भेजा जा रहा है जहाँ कोई मेडिकल सुविधा नहीं है। ये कठिन वक्त है, मैं इसका सामना करूँगा।" लालू यादव ने भी एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर माँग की थी कि उन्हें एम्स में ही रखा जाए और रांची मेडिकल कॉलेज न भेजा जाए। 

लालू प्रसाद यादव ने पत्र में कहा है कि रांची में पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने लालू यादव को एम्स से रांची मेडिकल भेजे जाने को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया। तेजस्वी यादव ने कहा, "एम्स काफी बेहतर है और मुझे समझ नहीं आता कि ये फैसला क्यों लिया गया। केवल एम्स प्रशासन ही बता सकता है कि लालूजी को ट्रांसफर करने का फैसला क्यों  लिया गया है।"

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। चारा घोटाले से जुड़े मामलों में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को किडनी और हृदय समेत कई बीमारियों का इलाज एम्स में हो रहा है। एम्स प्रशासन ने लालू यादव को दोबारा रांची मेडिकल कॉलेज में वापस भेजने का फैसला किया है। एम्स के इस फैसले से बाद लालू यादव ने एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें रांची वापस न भेजने की माँग की है। लालू यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि रांची के अस्पताल में उनके इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील