लाइव न्यूज़ :

लालू यादव-राबड़ी ने ट्वीट कर PM मोदी पर साधा निशाना, लिखा-'ई लोगन के दिन भर कौनो काम नइखे'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2019 18:55 IST

राबडी देवी ने अपने अंदाज में ट्वीट कर लिखा, "तीनों लोक, चारों युगों और समूचे ब्रह्मांड में अगर कोई सबसे झूठा आदमी है तो वह हैं- नरेंद्र मोदी. पूरे दिन बकबक-बडबड-गडबड. काम के कौनो बात नइखे

Open in App
ठळक मुद्दे लालू ने ट्वीट के माध्यम से लोगों से अपील की है कि विरोधियों के ऐसे गड्ढे में फेंकें की ये दोबारा किसी हाल में दिखाई न दें.इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री और लालू यादव की पत्‍नी राबडी देवी ने ट्वीट कर PM मोदी को सबसे झूठा आदमी करार दिया. 

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. नेता एक दूसरे के खिलाफ न केवल बयानबाजी कर रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया से भी एक दूसरे को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. ताजा मामला राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़ा है, जिन्होंने ट्वीट कर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है.

लालू ने ट्वीट कर लिखा है, ’ई लोगन के दिन भर कौनो काम नइखे. आपन 5 साल के हिसाब नइखे देत, बाकी दोसरा के हिसाब मांगता ! ई दिन भर दोसरा के फँसाबे अवरू गारी देवे में माहिर बा. एकरा के अइसन गडहा में रऊआ सब फेंक दी ताकि दोबारा देखाई ना पडे. लालू का इशारा अपने विरोधियों यानी केंद्र और बिहार सरकार की तरफ था. लालू ने ट्वीट के माध्यम से लोगों से अपील की है कि विरोधियों के ऐसे गड्ढे में फेंकें की ये दोबारा किसी हाल में दिखाई न दें. इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री और लालू यादव की पत्‍नी राबडी देवी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को समूचे ब्रह्मांड का सबसे झूठा आदमी करार दिया. 

राबडी देवी ने अपने अंदाज में ट्वीट कर लिखा, "तीनों लोक, चारों युगों और समूचे ब्रह्मांड में अगर कोई सबसे झूठा आदमी है तो वह हैं- नरेंद्र मोदी. पूरे दिन बकबक-बडबड-गडबड. काम के कौनो बात नइखे." इससे पहले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'पलटूओं का सरदार' बताते हुए निशाना साधा. लालू प्रसाद के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट करते हुए है लिखा गया, "सुनिए तो पलटूराम को? मोदी से हिसाब मांग पूछ रहा है, 15 लाख मिला? रोजगार मिला? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला? कुछ नहीं मिला लेकिन बेशर्मी से पलटी मार अब फिर बिहारवासियों की आंखो में धूल झोंक कह रहा है सब मिल गया। इतना भी कोई बेशर्म होता है का?" रविवार को भी लालू ने नीतीश को निशाना बनाते हुए एक और ट्वीट किया था, "एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकने वाले प्राणी का बयान पढ लीजिए. पांच साल में बदली पांच पार्टी और पांच सरकार, तभी तो कहलाता है पलटुओं का सरदार."

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह