लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू परिवार पर बोला तीखा हमला, कहा-लालू यादव के शासन में सड़क निर्माण को महत्व नहीं दिया जाता था

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2025 16:03 IST

ललन सिंह ने कहा कि उन लोगों (लालू परिवार) को विकास से क्या मतलब है? उन लोगों को पता है कि विकास किसको कहते हैं? तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से पूछें कि उन्हें विकास का मतलब समझ में आता है?

Open in App

पटना: केंद्रीय बजट में बिहार की अनदेखी का आरोप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लगाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखा हमला बोला है। रविवार को पटना पहुंचते ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनके लिए विकास का मतलब अलग होता है। ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब बाढ़ आती थी, तो लालू जी कहते थे कि मछली आएगी, गरीब खाएगा, तो अच्छा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव के शासन में सड़क निर्माण को महत्व नहीं दिया जाता था। 

ललन सिंह ने कहा कि उन लोगों (लालू परिवार) को विकास से क्या मतलब है? उन लोगों को पता है कि विकास किसको कहते हैं? तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से पूछें कि उन्हें विकास का मतलब समझ में आता है? तेजस्वी यादव के पिता जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि रोड बनवाने से कोई हमको वोट देगा? बाढ़ आता था तो कहते थे कि गरीब-गुरबा मछली खाकर जीवन यापन करता है, यह उनका विकास का डिक्सनरी है। 

ललन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नया नाम भी दे दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय में नीतीश कुमार खुद अनाज बंटवाते थे, इसलिए लोग उन्हें 'कुंटलिया बाबा' कहने लगे थे। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव पर मां-बाप का असर तो पड़ेगा ही। उनके लिए बजट का मतलब सिर्फ जुमलेबाजी है, क्योंकि इनके शब्दकोश में विकास जैसी कोई चीज नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज का मतलब एयरपोर्ट और आईआईटी का विस्तार होता है, लेकिन तेजस्वी यादव को यह सिर्फ जुमला लगता है। दिल्ली चुनाव में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की भागीदारी पर ललन सिंह ने कहा कि उन्हें प्रचार करने दीजिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :Lalan SinghLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?