लाइव न्यूज़ :

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2018: जब देश के दूसरे प्रधानमंत्री ने कर्ज लेकर खरीदी अपनी पहली कार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 2, 2018 07:49 IST

लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2018 (Lal Bahadur Shastri Birth Anniversary): जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद जून 1964 में शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उससे पहले देश के गृह मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके थे।

Open in App

आज (दो अक्टूबर) भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को बनारस के मुगलसराय में हुआ था। शास्त्री जी निजी ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे।

आम तौर पर देखा जाता है कि नेता जब तक सत्ता से बाहर रहते हैं वो शानोशौकत की जिंदगी से परहेज करते हैं लेकिन कुर्सी पर बैठते ही उनका रंग बदल जाता है। शास्त्री जी इसका अपवाद थे। उनकी सादगी से जुड़े दर्जनों किस्सें हैं। ऐसा ही एक किस्सा है देश के दूसरे पीएम के कर्ज लेकर कार खरीदने का। 

जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद जून 1964 में शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उससे पहले देश के गृह मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके थे। देश को "जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले शास्त्री का जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था।

शास्त्री ने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा में व्यतीत किया था इसलिए निजी संपत्ति के नाम पर उनके पास कोई खास जायदाद नहीं थी। पीएम बनने तक उनके पास अपनी कार नहीं थी। शास्त्री जी के बेटे अनिल शास्त्री ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि बच्चों के जिद करने पर वो कार खरीदने के तैयार हुए थे। 

जब शास्त्री जी ने खरीदी फिएट कार

1960 के दशक में फिएट कार 12 हजार रुपये की आती थी। शास्त्री जी के बैंक खाते में महज सात हजार रुपये ही थे। पैसे कम पड़ने पर शास्त्री जी ने बाकी राशि बैंक से लोन के तौर पर कर्ज ली।  दुर्भाग्य से 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में उनका निधन हो गया। 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में देश को विजय दिलाने वाले शास्त्री जी जीते जी बैंक का कर्ज नहीं चुका सके थे। 

शास्त्री जी के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा जी ने सरकार की तरफ से बैंक का कर्ज चुकाने का प्रस्ताव दिया जिसे शास्त्री जी के परिवार ने ठुकरा दिया।

शास्त्री जी की पत्नी ललिता शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर मिलने वाली शास्त्री जी की पेंशन से कार का कर्ज चुकाती रहीं। अनिल शास्त्री के अनुसार शास्त्री जी की मौत के चार साल बाद ही ये कर्ज चुकाया जा सका। ये कार दिल्ली स्थिति लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल में रखी हुई है।

टॅग्स :लाल बहादुर शास्त्रीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप