लाइव न्यूज़ :

लाखों व्रतियों ने छठ के पवित्र अवसर पर अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य दिया

By भाषा | Updated: November 21, 2020 01:21 IST

Open in App

रांची/मेदिनीनगर/रामगढ़, 20 नवम्बर लोकआस्था के पर्व छठ के तीसरे दिन शुक्रवार को लाखों व्रतियों ने स्वर्णरेखा, दामोदर, कोयल, शंख आदि तमाम प्रमुख नदियों के तट पर अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य देकर उनकी पूजा अर्चना की और अपने परिजनों तथा राज्य के लोगों के कल्याण की कामना की।

रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए स्वर्ण रेखा एवं हरमू नदी, धुर्वा, कांके, गैतलसूद आदि बांधों तथा विभिन्न तालाबों के किनारे भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया।

परंपरानुसार छठ व्रती सूप में पूजा सामग्री लेकर नदियों एवं तालाबों के तटों पर पहुंचे और उन्होंने भगवान भास्कर को पूर्ण श्रद्धा के साथ सपरिवार अर्घ्य दिया।

इस मौके पर पलामू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए थे ।

कल ही स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच मुफ्त में मास्क वितरित किए गए थे साथ ही, सामाजिक दूरी को बनाते हुए सूर्योपासना के कार्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।

उपायुक्त शशिरंजन ने बताया कि नदी में केवल वयस्क महिला-पुरुषों को ही उतरने की इजाजत दी गई। इसके अलावा तट के किनारे घेराबंदी करके गहरे पानी में उतरने की मनाही थी।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्य से राज्य के कल्याण की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल